संदेश

हिम समाज सेवा समिति की सराहनीय पहल, भंगरोटू स्कूल में विद्यार्थियों को बांटीं 300 नोटबुक

चित्र
 हिम समाज सेवा समिति की सराहनीय पहल, भंगरोटू स्कूल में विद्यार्थियों को बांटीं 300 नोटबुक अजय सूर्या, नेरचौक। हिम समाज सेवा समिति ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल करते हुए गवर्नमेंट बॉयज स्कूल भंगरोटू में विद्यार्थियों को 300 नोटबुक/कॉपियां वितरित कीं। समिति ने यह सेवा कार्य जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के उद्देश्य से एजुकेशन फंड के माध्यम से किया। इस अवसर पर समिति की ओर से आशीष गुप्ता, मनीष सोनी, राकेश कुमार एवं राजेंद्र पाल चौहान मौजूद रहे। समिति के सदस्य कुलदीप सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए शिक्षा सेवा को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एजुकेशन फंड के लिए सुंदरनगर निवासी एवं वर्तमान में रामपुर में कार्यरत राहुल जी और स्मृति जी ने सहयोग राशि प्रदान की। कुलदीप सिंह ने समिति परिवार की ओर से दोनों दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत सिंह जैकब ने समिति के इस प्रयास की सराह...

राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में कॉमर्स स्ट्रीम पुनः शुरू, विद्यार्थियों को बड़ी राहत

चित्र
राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में कॉमर्स स्ट्रीम पुनः शुरू, विद्यार्थियों को बड़ी राहत अजय सूर्या रिवालसर । राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में कॉमर्स स्ट्रीम को पुनः संचालित करने की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। हिमाचल प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 11 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के तहत महाविद्यालय में कॉमर्स स्ट्रीम को पुनः जारी रखने की मंजूरी प्रदान की गई है। कॉमर्स स्ट्रीम के दोबारा शुरू होने से रिवालसर व आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में वाणिज्य विषय की उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को अन्य स्थानों पर जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। कॉमर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने तथा समय पर प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है।

हिमाचल में बेरोजगारी चरम पर , सरकार के रोजगार के वादे हवा- हवाई : मनजीत डोगरा 

चित्र
 हिमाचल में बेरोजगारी चरम पर , सरकार के रोजगार के वादे हवा- हवाई : मनजीत डोगरा  हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी आज गंभीर संकट का रूप ले चुकी है 31 मार्च 2025 तक प्रदेश के रोजगार कार्यालय में 6 लाख 32 हजार रोजगार पंजीकृत थे । यह संख्या केवल सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज बेरोजगारों की है  । हजारों युवा ऐसे भी है जो रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण को महज औपचारिकता मानकर अपना नाम दर्ज नहीं करवा रहे हैं । ऐसे में प्रदेश में वास्तविक बेरोजगारों की संख्या सरकारी आंकड़े से कहीं अधिक है।  किसान नेता एवं समाजसेवी मनजीत डोगरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को हर साल एक लाख रोजगार देने का वादा किया था।  लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार युवाओं को रोजगार देने में बिल्कुल विफल रही है  ।  उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन वर्षों में लगभग 23,200 लोगों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिला जबकि निजी क्षेत्र में लगभग 51 हजार लोगों को रोजगार मिलने की बात सामने आई है। यानी कुल मिलाकर के लगभग 74,000 रोजगार इस अवधि में मिले हैं जो औसतन करीबन 24,730 रोजगार प्रतिव...

कांग्रेस नेता एवं केंद्र सरकार में रेलवे परामर्श समिति के सदस्य दीपक भारद्वाज ने नूरपुर की नवनियुक्त प्रधान नीति महाजन से मुलाकात की

चित्र
 कांग्रेस नेता एवं केंद्र सरकार में  रेलवे परामर्श  समिति के सदस्य दीपक भारद्वाज ने नूरपुर की नवनियुक्त प्रधान नीति महाजन से मुलाकात की   ( नूरपुर:-विनय महाजन)   नूरपुर कांग्रेस नेता एवं केंद्र सरकार में रेलवे प्रशासन समिति के सदस्य दीपक भारद्वाज ने  एक शिष्टाचार भेद वार्ता में बताया कि  वह कुछ दिनों के लिए अपने गृह क्षेत्र नूरपुर आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने प्रधान नीति महाजन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधान पद की जिम्मेदारी संभालने के मात्र दो महीनों के भीतर ही नीति महाजन ने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई सराहनीय कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में कूड़े के उचित प्रबंधन के लिए कूड़ा ढलाव स्थलों पर ट्रॉलियां रखना शुरू किया गया है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिली है। इसके साथ ही मंदिर रोड पर लाइटों की व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य भी किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को सुविधा प्राप्त हुई है।दीपक भारद्वाज ने आवारा पशुओं की समस्या के समाध...

वाण नागिनी में गुरु दास रविदास ज़ी की 650 जयंती एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया

चित्र
 वाण  नागिनी में गुरु दास रविदास ज़ी की 650 जयंती एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया  नूरपुर से विनय महाजन                                        नूरपुर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव  वाण नागनी से गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर आज एक  कलश यात्रा का आयोजन किया गया l  इस अवसर पर काशी की पावन मिट्टी से भरे कलश विभिन्न मंडलों तक पहुंचाए जाएंगे।कलश यात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का संदेश देना है।  डा राजीव भारद्वाज ने संत रविदास जी के विचार  लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी प्रासंगिक हैं। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का जीवन हमें प्रेम, समानता, भाईचारे और मानवता की सेवा का संदेश देता है, उनके महान विचार एवं आदर्श हम सभी को सदैव प्रेरणा देते रहें तथा समाज में समरसता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करते रहें। इस कार्यक्रम में कांगड...

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चित्र
 राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय सेवा योजना और राजनीति विभाग के सहयोग से हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत गाते हुए स्वतंत्रता दिवस रैली के साथ हुआ, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, भाषण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियाँ प्रमुख रहीं। इस वर्ष की स्वतंत्रता दिवस की थीम ' विकसित भारत 2047 के लिए युवा शक्ति' के तहत 'जागो नौजवान' गीत का समूहगान किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या एवं मुख्य अतिथि डॉ. संगीता सिंह ने विद्यार्थियों एवं कर्...

ग्राम पंचायत बतराहन में आगामी विकास कार्यों और श्रमिकों की सुविधाओं पर चर्चा

चित्र
 ग्राम पंचायत बतराहन में आगामी विकास कार्यों और श्रमिकों की सुविधाओं पर चर्चा Fatehpur Baljeet Thakur  बतराहन। ग्राम पंचायत बतराहन में आज ग्राम पंचायत प्रधान तमन्ना धीमान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत क्षेत्र में आने वाले समय में करवाए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी समय में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने पर जोर दिया गया। प्रधान तमन्ना धीमान ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। बैठक में बिबिराम राम जी योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई। जिन लोगों ने इस योजना के तहत काम किया है, उनके श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ दिलाने पर विचार किया गया। इसके साथ ही योजना के तहत काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को मिलने वाली शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं के बार...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: