नूरपुर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भाजपा समर्थित पार्षदों ने उठाए गंभीर सवाल, 11 विकास कार्यों के टेंडर रद्द करने की मांग
नूरपुर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भाजपा समर्थित पार्षदों ने उठाए गंभीर सवाल, 11 विकास कार्यों के टेंडर रद्द करने की मांग 2022 से लंबित शौचालय निर्माण एवं मरम्मत कार्यों पर भी मांगा जवाब, एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र नूरपुर : विनय महाजन / नगर परिषद नूरपुर की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों के लिए अपनाई जा रही टेंडर प्रक्रिया को लेकर भाजपा समर्थित पार्षदों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद द्वारा उन्हें विश्वास में लिए बिना तथा उचित सूचना उपलब्ध करवाए बिना टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। इस मामले को लेकर तीन भाजपा समर्थित पार्षदों ने एसडीएम एवं नगर परिषद के प्रशासनिक अधिकारी अरुण शर्मा को शिकायत पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को 11 विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए थे। इस प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए वार्ड नंबर-2 की पार्षद रजनी महाजन, वार्ड नंबर-8 के पार्षद डॉ. चिराग गुप्ता तथा वार्ड नंबर-5 की पार्षद रंजना शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रशासन को पत्र सौंपा है। उन्होंने इन टेंडरों को तत्काल प्...