चोरों ने लाखों के सोने व चांदी के आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ किया टकोली घिरथां में

 चोरों ने लाखों के सोने व चांदी के आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ किया  टकोली घिरथां में



पुलिस थाना जवाली के तहत  ग्राम पंचायत टकोली घिरथां में चोरों ने लाखों के सोने व चांदी के आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ किया है तथा कमरे की ग्रिल तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मकान  मालिक करतार सिंह ने बताया कि मंगलवार को मैं और मेरी पत्नी रात को कमरे में सोए हुए थे और बुधवार को सुबह उठकर कमरे के अंदर गए तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। लोहे की ग्रिल भी टूटी हुई थी। चोर लाखों रुपए के आठ तोले सोने व चांदी के आभूषण, लगभग चालीस हजार की नकदी व कुछ बैंक की एफडी भी ले गए हैं। इसके साथ चोर लगभग बीस हज़ार के नोटों के हार भी साथ ले गए हैं जोकि हमारी रिटायरमेंट पर रिश्तेदारों ने पहनाए थे।  

उसी समय हमने इसकी सूचना पंचायत उपप्रधान रवि कुमार को दी। उपप्रधान ने पंचायत प्रधान लक्की रिहलिया को सूचित किया तथा प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। जवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भरमाड़ से राजेश कतनौरिया कि रिपोर्ट !


     इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर