पति ने पत्नी को मारी गोली और पत्नी को पहुंचाया अस्पताल,मौके से हुआ फरार

पति ने पत्नी को मारी गोली और पत्नी को पहुंचाया अस्पताल,मौके से हुआ फरार

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के खगड़िया जिले में 22 वर्षीय गुलशन कुमार ने अपनी 19 वर्षीया पत्नी चंदा कुमारी के सीने में गोली मार दी. हालांकि बाद में पति ने ही अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन वह पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराकर मौके से फरार हो गया इधर अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि महिला के सीने में गोली लगी है जिसके कारण अधिक खून बहा है और इस वजह से महिला की मौत हो गई.  

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गयी. बता दें की गुलशन कुमार चंदा कुमारी के लिए जान देने के लिए कभी तैयार रहता था. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था और करीब एक वर्ष पूर्व चंदा कुमारी से गुलशन ने प्रेम विवाह किया था. ग्रामीण बताते हैं कि विवाह के बाद से गुलशन के तेवर चंदा के लिए बदल गए थे. प्रतिदिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था.ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच नोंकझोंक से लड़की के परिवार वाले भी परेशान हो चुके थे. लड़की के पिता ने कई बार पंचायत की भी मदद ली. दोनों के विवाद को पंचायत में भी सुलझाया गया था।

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि लड़का गुलशन को नशे की लत लग चुकी थी. वहीं बुधवार को दोनों के बीच अचानक विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों के रिश्ते प्रेम-प्रसंग से शुरू होकर अब हत्या पर जाकर रूके. इधर इस घटना को लेकर श्रीरामपुर ठुठ्ठी के ग्रामीण अचंभित हैं।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक