उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का किया निरीक्षण

 उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का किया निरीक्षण


ऊना,  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा में निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का  निरीक्षण किया. करीब 52 करोड़ रुपये की लागत के इस पुल की कुल लंबाई 560 मीटर होगी.इसके बनने से स्वां नदी के आर-पार आवाजाही में सुगमता होगी और रोड़ कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता सुनिश्चत बनाने और कार्य को रिकार्ड समय में पूरा करने के निर्देश दिए.

इस अवसर पर श्री अग्निहोत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हम हरोली विस क्षेत्र में सभी बुनियादी सुविधाएं जुटाने के बाद अब भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रख कर काम कर रहे हैं. प्रगति के नवीन संसाधनों से लेकर रोजगार सृजन के नए साधनों तक, हर क्षेत्र में भविष्योन्मुखी विकास को तरजीह दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि हरोली में हर तरह, हर तरफ, काम बोलता है। जब भी हरोली की बात होती है, यहां के अदभुत विकास की बात होती है. सड़कों पुलों की अनेकों परियोजनाओं के अलावा क्षेत्र में पानी की करीब 500 करोड़ की योजनाओं के काम जोरों पर हैं.हरोली को पूर्ण विकसित और समृद्धि तथा विकास का आदर्श बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और जनता के साथ तथा सहयोग से हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच