राजस्व मंत्री ने किन्नौर के पूह में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 4 लोगों को ईलाज के लिए करवाया एयरलिफ्ट

राजस्व मंत्री ने किन्नौर के पूह में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 04 लोगों को ईलाज के लिए करवाया एयरलिफ्ट

मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की





किन्नौर : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के पूह क्षेत्र के अधीन गांधी मोहल्ला सम्पर्क सड़क मार्ग में हुई सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए 04 व्यक्तियों को एयरलिफ्ट करवा इंदिरा गांधी मेडिकल आयुर्विज्ञान संस्थान शिमला उपचार के लिए पहुंचाया।  
राजस्व मंत्री ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 03 व्यक्तियों के प्रति शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना का पता लगते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को समय पर बेहतर ईलाज प्रदान करने के दृष्टिगत करच्छम स्थित भारतीय सेना हैलिपेड से एयरलिफ्ट किया गया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि घायल हुए व्यक्तियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। गौरतलब है कि आज प्रातः पूह के समीप गांधी मोहल्ला सम्पर्क सड़क मार्ग में पिक-अप वाहन नम्बर एचपी-67-3488 दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें कुल 07 लोग सवार थे। 03 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक महिलाओं में छेवांग जामो, इंदर मोनी व सरिता शामिल हैं तथा घायल हुए चार लोगों छैरिंग छोकित उम्र 46 वर्ष, शांति देवी, उम्र 50 वर्ष, सुरेंद्रा कुमारी उम्र 29 वर्ष और वाहन चालक दीपक उम्र 25 वर्ष को एयरलिफ्ट कर इंदिरा गांधी मेडिकल आयुर्विज्ञान संस्थान शिमला पहुंचाया गया।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह विनय मोदी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई तथा घायल हुए लोगों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से