दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक व कार में टक्कर, 4 लोगों की हुई मौत

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुरुवार सुबह ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग अलीगढ़ जिले के निवासी थे। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।



यह घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह करीब चार बजे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यह भीषण हादसा हुआ। इसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया। हादसे में ग्रीन, विपिन, जुगल और राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। बबलू समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये लोग गाड़ी के पीछे की सीटों पर बैठे हुए थे

सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात गौंडा कस्बे से रेडीमेड व्यापारी केदारनाथ की ओर एक अर्टिगा गाड़ी (एचआर 30 एए 2922) से जा रहे थे। इस गाड़ी में राहुल कौशिक, जुगल, बबलू वार्ष्णेय, विपिन उर्फ भोला, ग्रीन वार्ष्णेय, राजू और मंगेराम शामिल थे।

हादसे की खबर मिलते ही पूरा कस्बा शोक में डूब गया। लोगों ने बाजार बंद कर दिए और मृतकों के घर पर भीड़ लग गई। मृतकों के परिवारवाले मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए हैं। जुगल और विपिन की शादी एक साल पहले हुई थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग