विधानसभा अध्यक्ष ने भलेई माता मंदिर में टेका माथा,

 विधानसभा अध्यक्ष ने भलेई माता मंदिर में टेका माथा,

क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए मांगी दुआएं, 


हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल भलेई माता मंदिर में माथा टेका तथा क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर उन्होंने कहा कि भलेई माता मंदिर न केवल जिला चंबा बल्कि हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब तथा जम्मू कश्मीर के लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। इसके पश्चात कुलदीप सिंह पठानिया मंदिर परिसर में आयोजित विशाल दंगल में भी सम्मिलित हुए तथा उन्होंने दंगल में शामिल पहलवानों की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मंदिर मेला कमेटी की ओर से उन्हें शाल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला ,मेला कमेटी के प्रबंधक कमल ठाकुर, एसडीएम सलूनी नवीन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विपिन ठाकुर, अधिशासी अभियंता एचपीएससीबीएल पंकज राठौर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

 ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर