भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी प्रियांशु खाती ने गुरुवार को एसडीएम चम्बा का कार्यभार संभाल लिया है।

 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी प्रियांशु खाती ने गुरुवार को एसडीएम चम्बा का कार्यभार संभाल लिया है।


2022 बैच के आईएएस अधिकारी प्रियांशु ने इससे पहले कांगड़ा जिला में उपायुक्त निपुण जिंदल और हेमराज बैरवा के मार्गदर्शन में प्रोबेशन पीरियड पूरा किया है। एसडीएम का कार्य संभालने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि उपमंडल चम्बा के लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं स्थाई निवारण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अतिरिक्त सरकार और विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए सही राह दिखाने हेतु भी विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी। क्षेत्र की जनता को साफ, स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन देने का उनका प्रथम प्रयास रहेगा। चूंकि उपमंडल चम्बा भौगोलिक दृष्टि से एक बड़ा क्षेत्र है, ऐसे में उनके लिए कई चुनौतियां भी हैं। लेकिन उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद अपने लिए कई प्राथमिकताएं तय की हैं। उनकी कोशिश रहेगी कि उनके पास जो कोई भी फरियादी समस्या या फरियाद लेकर आता है, उस समस्या का स्थाई समाधान हो। समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर प्रशासन व जनता के बीच के अंतर को मिटाया जाएगा। आपको बता दें कि प्रियांशु खाती उत्तराखंड राज्य के काशीपुर के रहने वाले हैं। प्रियांशु के पिता व्यवसायी हैं, जबकि माता शिक्षिका हैं। 12वीं तक की शिक्षा काशीपुर में पूरी करने के बाद उन्होंने अल्मोड़ा से मैकेनिकल स्ट्रीम में बीटेक की है। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवाओं की परीक्षा की तैयारी करना शुरू किया।वर्ष 2021 में उनका चयन इंडियन सिविल अकाउंट सर्विसेज के लिए हुआ। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने दोबारा सिविल सेवाओं की परीक्षा उत्तीर्ण की और अब बतौर आईएएस अधिकारी हिमाचल में सेवाएं देंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित