रील बनाने के चक्कर में पूरा परिवार हुआ खत्म, ट्रेन की चपेट में आने से दंपति व बच्चे की हुई मौत

लखीमपुर : ट्रेन की चपेट में आने से 1 बच्चे समेत पति-पत्नी की मौत हो गई। यूपी के लखीमपुर-खीरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहा था। इसी दौरान एक ट्रेन की चपेट में आने से पूरे परिवार की मौत हो गई।मरने वालों में पति-पत्नी और एक 2 साल का बेटा शामिल है।



जैसे ही इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। बुधवार को ओयल स्टेशन के पास निकली बड़ी नहर पर सुबह लखनऊ से पीलीभीत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से ये हादसा हुआ है।

लखीमपुर में ट्रेन की चपेट में आने से 1 बच्चे समेत पति-पत्नी की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर ये लोग रील बना रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से ये हादसा हुआ। मामला खीरी थाना क्षेत्र के ओयल रेलवे स्टेशन के पास का है।  

दरअसल सीतापुर के लहरपुर के मोहल्ला शेख सराय के रहने वाले दंपति रील बना रहे थे। बच्चे को गोद में लेकर पति-पत्नी रेलवे पुल के पास रील बना रहे थे। ओयल चौकी क्षेत्र में करीब 9:30 बजे ट्रेन की चपेट में आकर मोहम्मद अहमद(30), पत्नी नाजमीन (24) और उनके 2 साल के बेटे आरकम की मौत हो गई।

हादसे का पता चला तो चौकी पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। शवों को तुरंत पटरी से हटाया गया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से