पोषण माह के तहत ग्राम पंचायत जैहमत में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

 पोषण माह के तहत ग्राम पंचायत  जैहमत में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर।



सरकाघाट : महिला एवं बाल विकास विभाग ने आज सरकाघाट उपमंडल की पंचायत जैहमत में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी गोपालपुर अनिता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में महिलाओं को पोषण  के महत्व से अवगत करवाया गया। अनिता शर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवन हेतू सही पोषण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संतुलित और पौष्टिक आहार हमें कई बीमारियों से बचाता है। विशेष कर शिशुओं, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पर्यवेक्षक वृत त्रिफालघाट सरिता कुमारी ने स्वास्थ्यवर्धक भोजन के सेवन बारे जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पोषक तत्वों की कमी के कारण गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। आँगनवाडी कार्यकर्ता वृत भांबला  सुनीता कुमारी ने गर्भावस्था से लेकर बच्चे के 2 वर्ष की आयु तक के सुनहरे 1000 दिनों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मातृत्व के 1000 दिनों पर शिशु का संपूर्ण स्वास्थय आधारित है। स्थानीय  महिला  अर्चना चन्देल ने भी पोषण अभियान के बारे में  विचार रखे। उन्होंने कहा कि पोषण सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है लेकिन  बच्चों और बुजुर्गों में इसका विशेष  ध्यान रखना चाहिए।

 महिला मंडल जैहमत ने भी गाने के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को पोषण अभियान बारे जागरूक करने  तथा पोषण माह मनाने का आह्वान किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केन्द्र कुवाल सनैहरू ने गीत के माध्यम से लोगों को मोटे अनाज के सेवन करने बारे तथा हरी पत्तेदार साग सब्जियों तथा मौसमी फलों के सेवन बारे जागरूक किया। पोषण अभियान के तहत इस मौके  स्वास्थ्यवर्धक खाद्यान्नों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर परियोजना के विभिन्न वृतों के  पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी बर्कर्ज, सहायिकाएं, स्थानीय लोग, महिला मंडल उपस्थित थे  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ