तेज बारिश के बीच जेसीबी की मदद से सम्पन्न हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

 तेज बारिश के बीच जेसीबी की मदद से सम्पन्न हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार


हमीरपुर

जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत जजरी के गांव चंदला में रविवार को एक अनोखा व भावुक दृश्य देखने को मिला। यहां शुक्कर खड्ड किनारे 65 वर्षीय रोशन लाल का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। रोशन लाल का शनिवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

परिवार और ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शुक्कर खड्ड में चिता प्रज्ज्वलित की थी। लेकिन इसी बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और खड्ड में पानी का बहाव तेजी से बढ़ने लगा। कुछ ही देर में जलस्तर इतना बढ़ गया कि बहाव सीधा चिता की ओर बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर अफरातफरी मच गई।

स्थानीय युवकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए एक जेसीबी मशीन मौके पर मंगवाई। जेसीबी की मदद से चिता के चारों ओर मिट्टी डालकर ऊँचा प्लेटफॉर्म बनाया गया और पानी का रुख मोड़ दिया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक संपन्न हो सका।

इस दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते खड्ड और नाले अचानक उफान पर आ जाते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग