उप-रोज़गार कार्यालय इंदौरा में हुआ साक्षात्कार, 50 युवाओं का हुआ चयन

उप-रोज़गार कार्यालय इंदौरा में हुआ साक्षात्कार, 50 युवाओं का हुआ चयन

 नूरपुर : विनय महाजन

 प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा आज इंदौरा मे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 50 पदों के लिए आज उप-रोज़गार कार्यालय इन्दौरा में साक्षात्कार आयोजित किए गए। इन साक्षात्कारों में लगभग 150 युवाओं ने भाग लिया जिनमें से 50 युवाओं का चयन किया गया। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने चयनित युवाओं को चयन पत्र वितरित किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार सृजन को लेकर प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार निजी कंपनियों व विभिन्न सरकारी विभागों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित कर रही है।उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई दी और उनसे अपेक्षा जताई कि वे अपने कार्यक्षेत्र में लगन, परिश्रम और ईमानदारी से कार्य कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान अनिल कुमार, रोजगार अधिकारी तथा सिस कंपनी के असिस्टेंट भर्ती अधिकारी सतवीर सिंह उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त