खेल मैदान के बीच पानी का टैंक बनाने से नछीर बंदला पंचायत लोग आक्रोश में। - Smachar

Header Ads

Breaking News

खेल मैदान के बीच पानी का टैंक बनाने से नछीर बंदला पंचायत लोग आक्रोश में।

 खेल मैदान के बीच पानी का टैंक बनाने से नछीर बंदला पंचायत लोग आक्रोश में।

लोगों ने कहा हमें विधायक पर भरोसा नहीं इसलिए त्रिलोक कपूर की अगवाई में किया विरोध प्रदर्शन


पालमपुर विधानसभा की नछीर पंचायत भवन के सामने क्षेत्र के इकलौते खेल मैदान में पिछले कल जल शक्ति विभाग द्वारा मैदान के बीचों बीच टैंक बनाने का कार्य शुरू करने पर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और इसी के चलते आज बंदला नछीर पंचायत की स्थानीय जनता ने मैदान में जाकर टैंक निर्माण के कार्य को तो रुकवाया ही साथ में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

                इस मौके पर भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर भी मौजूद रहे और उन्होंने जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर से बात करके क्षेत्र के इकलौते खेल मैदान में टैंक न बनाने का आग्रह किया और उन्हें चेतावनी भी दी की अगर इस कार्य को नहीं रोका गया तो वह स्वयं जनता के के साथ सरकार के विरूद्ध आंदोलन करेंगे।  

               कपूर ने कहा कि इस इकलौते खेल मैदान में क्षेत्र के सैकड़ो बच्चे अलग-अलग खेलैं खेलते हैं, मैदान के बीचो-बीच टैंक बनाने से लगता है कि सरकार अपनी शुद्ध बुद्ध खो बैठी है।

              कपूर ने कहा कि यह सरकार अनोखे-अनोखे निर्णय लेकर पालमपुर को तहस-नहस करने पर उतारू हो गई है। जिस प्रकार कृषि विश्वविद्यालय की जमीन पर टूरिज्म विलेज खोलने का प्रयास कर रही थी उसी तरह इस खेल के मैदान में पानी का टैंक बनाने की अनोखा काम करने जा रही थी। 

                    त्रिलोक कपूर ने कहा कि बंदला और इसके साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहले ही टीसीपी के एक्ट से बुरी तरह परेशान हो गए हैं, एक पशु शाला बनाने का कार्य भी गांव के लोग बिना टीसीपी की कार्रवाई पूरे किए बिना नहीं बना सकते। जबकि जिस समय टीसीपी का एक्ट इन ग्रामीण क्षेत्रों में लागू हुआ था, उसके बाद यहां के स्थानीय विधायक ने कहा था कि मेरी बात मुख्यमंत्री से हो गई है और इस क्षेत्र को टीसीपी एक्ट से हटा दिया जाएगा लेकिन विधायक की यह बात भी सरासर झूठ निकली।

                कपूर ने कहा कि स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन को लिखित शिकायत भी दी कि सांह से प्रोजेक्ट रोड के बीच आवारा लड़कों और कई आशिक जोड़ों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके कारण वहां के स्थानीय ग्रामीण लोगों का उस सड़क के बीच आना जाना मुश्किल हो जाता है अगर कोई महिला अकेली जा रही हो तो कई बार सामने आया है कि कुछ नशेड़ी लड़के महिलाओं से छेड़खानी करते हैं पर आज तक प्रशासन ने एक बार भी इस क्षेत्र में चक्कर नहीं लगाया और ऐसे आसामाजिक लोगों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। 

             इस विरोध प्रदर्शन अवसर पर पूर्व प्रधान विजय भट्ट, प्रधान नछीर पंचायत उमा देवी, विनोद कुमार प्रधान विंध्या युवा क्लब, सुरेश कुमार बाली प्रधान देवी के देव युवा क्लब, रेखा देवी प्रधान कलहोली महिला मंडल, वार्ड मेंबर अंजू देवी, शकुंतला देवी, सलमा देवी, पुतली देवी, माया देवी, सुदर्शना देवी, राधा देवी, रीना देवी, निशा देवी प्रधान बाबा सिद्ध बाबा सहित सैकड़ो ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं