आगामी पंचायत चुनावों से पहले अगर कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन का गठन नहीं किया तो पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी का सफाया तय : राणा - Smachar

Header Ads

Breaking News

आगामी पंचायत चुनावों से पहले अगर कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन का गठन नहीं किया तो पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी का सफाया तय : राणा

आगामी पंचायत चुनावों से पहले अगर कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन का गठन नहीं किया तो पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी का सफाया तय : राणा


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

 पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने पिछले दस माह से हिमाचल कांग्रेस पार्टी के भंग संगठन का पुनः गठन न होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी का सत्ता पर रहते हुए मुख्यमंत्री सूखू जी जो संगठन में कार्य करने का लंबा अनुभव रखते हुए भी पार्टी अध्यक्ष सहित संगठन का गठन न हो पाना साफ़ साफ़ दर्शाता कि हिमाचल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष और अन्य संगठन के पदाधिकारियों का पैनल तय कर पाने में अब मुख्यमंत्री सूखू जी का अनुभव भी शुन्य साबित होता दिखाई दे रहा है। अतः कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सहित संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्तियों का मामला बड़े नेताओं की छींटाकशी एवं नूराकुश्ती के कारण अगर आगामी पंचायत चुनावों से पहले नहीं सुलझा तो यह तय माना जा सकता है कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी के समर्थकों का बूरी तरह से सफाया हो जाएगा और इसके लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश एवं केंद्र नेत्तृत्व को जिम्मेदार लेनी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं