केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनाली में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया - Smachar

Header Ads

Breaking News

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनाली में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

 केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनाली में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया


 मनाली : ओम बौद्ध /

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनाली के रायसन, नग्गर पतलीकूहल पुल, बिन्दु डाँक और 17 मील में हुए नुक़सान का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और हिमाचल भाजपा के प्रवक्ता अखिलेश कपूर भी उपस्थित रहे 

सावित्री ठाकुर ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुक़सान का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित क्षेत्रों के लिए हर संभव मदद करेगी। ठाकुर ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से किए जाएंगे । रायसन, नग्गर पतलीकूहल पुल, बिन्दु डाँक और 17 मील में भारी बारिश और बाढ़ के कारण सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सावित्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित क्षेत्रों के लिए हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ने 1500 करोड़ की घोषणा की है । ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और राहत प्रदान करना है। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और हिमाचल भाजपा के प्रवक्ता अखिलेश कपूर, प्रदेश भाजपा महिला सचिव वर्षा ठाकुर, मनाली मंडल अध्यक्ष जोगिंदर मेहरा, नग्गर मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास, महामंत्री देवेंद्र ठाकुर, भागेश शर्मा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं