भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नूरपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित - Smachar

Header Ads

Breaking News

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नूरपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नूरपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित


भगवान बिरसा मुंडा 150 वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस ** नूरपुर से विनय महाजन नूरपुर जनजातीय अस्मिता एवं भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक तथा महान स्वाधीनता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर नमन। 

आदरणीय मोदी जी ने इस जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत कर उनका सम्मान किया है।यह सम्मेलन जनजातीय मोर्चा संगठनात्मक जिला अध्यक्ष अमित शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।आज इस उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर कार्यालय में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कांगड़ा चम्बा सांसद राजीव भारद्वाज और प्रदेश संयोजक मुंशी राम उपस्थित रहे साथ ही नूरपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रणवीर सिंह निक्का व संजय गुलेरिया व रीता धीमान जिला अध्यक्ष राजेश काका उपस्थित रहे l यह समारोह जिला बीजेपी कार्यालय नूरपुर में में मनाया गया l आज जनजातीय गौरव उत्सव-2025 बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कांगड़ा चंबा सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज ने भगवान बीरसा मुंडा के संघर्षमय जीवन, जनजातीय अधिकारों के संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बीरसा मुंडा की जीवनगाथा जनजातीय समाज के स्वाभिमान, साहस और एकता का प्रतीक है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का व प्रदेश संजोयक मुंशी राम ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान बीरसा मुंडा के आदर्शों, उनकी वीरता और जल, जंगल व जमीन की रक्षा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जनजातीय समुदाय से अपनी सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने और नई पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं