राज्य स्तरीय महिला पेनकक सिलाट सिटी लीग का समापन, डॉ. अनुपमा सिंह ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
राज्य स्तरीय महिला पेनकक सिलाट सिटी लीग का समापन, डॉ. अनुपमा सिंह ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
नेरचौक : अजय सूर्या /
पड्डल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय महिला पेनकक सिलाट सिटी लीग का समापन समारोह रविवार शाम को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की प्रो वाइस चांसलर डॉ. अनुपमा सिंह रहीं।
डॉ. अनुपमा सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होना अपने लिए सम्मान की बात बताते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन की शानदार मिसाल है। यह आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एवं हिमाचल प्रदेश पेनकक सिलाट संघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था, जिसमें प्रदेश भर की महिला खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अपने संबोधन में डॉ. अनुपमा ने सेल्फ डिफेंस को स्कूलों में अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में महिला सुरक्षा और वूमेन सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसी प्रतियोगिताएँ न केवल आत्मरक्षा जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक पारस वैद्य और उनकी टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों का समर्पण ही इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की सफलता का मूल आधार है।
डॉ. अनुपमा ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में महिला खेलों और आत्मरक्षा प्रशिक्षण को नए आयाम प्रदान करेगा।


कोई टिप्पणी नहीं