डबल इंजन की सरकार के सुशासन और विकास पर बिहार की जनता का विश्वास- त्रिलोक कपूर। - Smachar

Header Ads

Breaking News

डबल इंजन की सरकार के सुशासन और विकास पर बिहार की जनता का विश्वास- त्रिलोक कपूर।

 डबल इंजन की सरकार के सुशासन और विकास पर बिहार की जनता का विश्वास- त्रिलोक कपूर।


                   उक्त शब्द प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने संगठनात्मक जिला पालमपुर की किसान मोर्चा की बैठक को जिला कार्यालय में संबोधित करते हुए कहे।

             कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश धीमान ने की, इस अवसर पर भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर मुख्य वक्ता के रूप में जबकि पूर्व विधायक रविंदर धीमान, प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री संजीव ठाकुर, प्रदेश सचिव संजय कपूर, भाजपा जिला अध्यक्षा रागनी रकवाल, जिला महामंत्री राजेश राणु और अनिल राणा विशेष रूप से मौजूद रहे।

               बैठक में जिला की चारों विधानसभाओं के 10 मंडलों के किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों ने भी भाग लिया।

               बैठक को संबोधित करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक मजबूत अंग है , देश के किसान आज देश की प्रगति में अपना बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं इसी कारण प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं चाहे उसमें किसान सम्मान निधि योजना हो, फसल बीमा योजना हो, प्रधानमंत्री अन्न योजना हो चाहे किसानों की जमीनों की सिंचाई के लिए जल जीवन मिशन द्वारा चलाई गई योजना हो प्रधानमंत्री ने इस दिशा में लगातार काम करने का प्रयास किया है।

                   उन्होंने आए हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री किए गए ऐसे कार्यों को वह जन जन तक पहुंचाने का काम करें।

               कपूर ने कहा कि आज हर बूथ में सैकड़ो किसानों को किसान निधि योजना से लगभग अभी तक 50 हजार रुपए से ऊपर तक का लाभ बिना पूर्व में दी गई गारंटी के मिला है, पर दुर्भाग्य इस बात का है कि प्रदेश सरकार ने जो 10 ग्रंटियां हिमाचल की जनता को दी थी उनमें से एक भी पूरा नहीं कर सकी और यही कारण है कि आज पूरे देश में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो रहा है, इन बिहार के चुनाव में यहां के मुख्यमंत्री झूठी ग्रंटियों का ढोल पीट रहे थे पर जिस तरह बिहार की जनता ने डबल इंजन के विकास पर मोहर लगाई है इससे अब हिमाचल में भी डबल इंजन की सरकार बने इसकी आवाज बुलंद हो गई है।

                 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री संजीव ठाकुर ने संगठन का परिचय करने के बाद प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे एक बूथ 10 किसान अभियान पर जोर देते हुए कहा कि अब मंडल स्तर पर बैठकें की जाएंगी और कार्यकारणी का विस्तार भी किया जाएगा। प्रदेश,जिला ब मंडल के पदाधिकारियों का प्रवास हर बूथ पर हो, इस पर ध्यान देने की जरूरत है।  

            संजीव ठाकुर ने जोर देकर कहा कि हमारी महिलाओं के साथ कांग्रेस ने बहुत बड़ा अन्याय करके उनको 1500 रूपये के नाम पर ठगा है,साथ ही उन्होंने कहा कि कहां गई वो 300 यूनिट बिजली फ्री, किसानों ने अपने पशुओं के गोबर को इकट्ठा किया कि सरकार खरीदेगी,वो भी आस खत्म कर दी

कोई टिप्पणी नहीं