संदेश

सल्याणा छिंज मेले की प्रतिष्ठा बढ़ाने के होंगे विशेष प्रयास: यादविंदर गोमा

चित्र
सल्याणा छिंज मेले की प्रतिष्ठा बढ़ाने के होंगे विशेष प्रयास: यादविंदर गोमा पंचरुखी(ब्यूरो):- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सल्याणा का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा और टमक की थाप से आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने किया। भव्य शोभायात्रा का आयोजन बीडीओ कार्यालय प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए सल्याणा छिंज मैदान तक आयुष मंत्री की अगुवाई में किया गया और इसमे सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। जख बाबा की पूजा अर्चना और टमक पर थाप के साथ छह दिवसीय राज्य स्तरीय सलियाणा छिंज मेला का आगाज किया गया। गोमा ने इलाका वासियों को ऐतिहासिक छिंज मेले के आयोजन के बधाई दी और कहा कि सल्याणा छिंज मेला प्राचीन समय से आयोजित होने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि  सल्याणा छिंज का अपना विशेष महत्व है और इसकी गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि मेले में सभी की सहभागिता को सुनिश्चित हो इसके लिये दिशा निर्देश दिये गये हैं। उत्सव और त्योहार सारे समाज के होते हैं और सभी के सहयोग एवं सहभागिता जरूरी रहती है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक...

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिवर का आयोजन

चित्र
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिवर का आयोजन नगरोटा सूरियां(प्रेम स्वरूप शर्मा):- शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ समिति शिमला द्वारा सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं  देहरा के अंतर्गत वृत स्तर पर वृत नगरोटा सूरियां की सभी सहकारी सभाओं को प्रबंधक कमेटी सदस्यों के लिए जिला निरीक्षक सहकारी सभाए देहरा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2025 के उपलक्ष में एक दिवसीय सहकारी शिक्षा शिवर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ शिमला के सहकारी शिक्षा अनुदेशक नूरपुर के प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों को सभा के प्रति उनके अधिकारों व कर्तव्यों तथा हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी सभाएं अधिनियम व नियमों के बारे जानकारी दी गई। अपनी सहकारी सभाओं को किस तरह से आगे बढ़ना है। सहकारिता के जरिए कारोबार को कैसे बढ़ाना है। कैसे लोगों को सहकारिता के प्रति जोड़ना है। कैसे कर्ज देना है। और उसकी वसूली कैसे होगी। के बारे में विस्तार से आए हुए सभी सदस्यों को जानकारी दी। इस अवसर पर करीब 70 से 75 कमेटी के सदस्यों तथा सहकारिता के कर्मचारीयों...

औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस मजदूर संघ इकाई का हुआ गठन

चित्र
औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस मजदूर संघ इकाई का हुआ गठन  फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- जिला कांगडा के संसारपुर टैरस मे  भारतीय मजदूर संघ की बैठक स्थानीय विश्राम गृह मे प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता मे हुई । जिसमे औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस मजदूर संघ इकाई का गठन किया गया है ।   भामस के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने जानकारी देते हुए वताया की संगम राणा को औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस मजदूर संघ इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।  जब की इकाई प्रभारी बलवान ठाकुर को बनाया गया है इकाई का विस्तार करते हुए सतीश कुमार व अंजना कुमारी को इकाई उपाध्यक्ष, सागर सिंह को महासचिव ,सचिव राजेश कुमार ,कोषाध्यक्ष मोनिका,प्रैस सचिव अक्षय ,मुख्य सलाहकार नरेश कुमार व कार्यकारणी सदस्य सोमराज ,जगदेव राणा ,राजेन्द्र सिंह आदि को बनाया गया है ।  उन्होंने कहा की कम्पनियों मे मजदूरों से हो रहा शोषण सहन नही होगा ।‌ उन्होंने कहा कि जो कम्पनियों मजदूरों का शोषण कर रही है भामस ने उनके विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।  औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस मजदूर संघ इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सागर ...

बनूरी (पालमपुर) में मिड डे मील वर्कर के हुए साक्षात्कार

चित्र
बनूरी (पालमपुर) में मिड डे मील वर्कर के हुए साक्षात्कार पालमपुर(ब्यूरो) :-  राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनुरी में मिड डे मील वर्कर के दो पदों के लिए आज साक्षात्कार हुए। चयन समिति में स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान ओर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य ब नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमती मोनिका शर्मा इत्यादि शामिल रहे। इस साक्षात्कार में 8 आवेदक महिलाओं को बुलाया गया था लेकिन 6 आवेदक ही इस साक्षात्कार में शामिल हुई। अंकों के आधार पर चयन प्रक्रिया में सर्वोत्तम अंक पाने वाली महिलाओं मंजू देवी और पिंकी देवी का चयन हुआ।

हृदयघात से ITBP जवान का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ संस्कार

चित्र
हृदयघात से ITBP जवान का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ संस्कार  सोमवार देर रात मणीपुर में ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के उप निरीक्षक जरनैल सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, साथी जवान का तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। मंगलवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे जवान जीवन की जंग हार गया। नादौन के भलूं गांव में इस दु:खुद घटना की सूचना प्राप्त होते ही सब की आखें आंसुओं से भर गई। गुरुवार को जरनैल सिंह को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। चंडीगढ़ से आई सेना की टुकड़ी ने सलामी दी। जरनैल सिंह अपने पीछे पत्नी सुनीता जंगा सहित दो बेटे जश्न जंगा तथा सजल जंगा छोड़ गए हैं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार वेद प्रकाश ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विशांखा चौधरी के इलाज के लिए बीर जवान ने इन्साफ संस्था के माध्यम से भेजे 10,000 रुपये

चित्र
विशांखा चौधरी के इलाज के लिए बीर जवान ने इन्साफ संस्था के माध्यम से भेजे 10,000 रुपये  पालमपुर(ब्यूरो):- प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित डाढ पंचायत की विशांखा चौधरी की दोनों किडनियां फेल समाचार को पढकर भारतीय सेना के बीर जवान ने इन्साफ संस्था के माध्यम से दस हजार रुपये भेज कर प्रभावित परिवार की मदद की है।  यह जानकारी देते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने बताया कि इस बीर जवान ने अपना नाम प्रकाशित न करने की बात करते हुए पूर्व विधायक के खाते में दस हजार रुपये गुगल पे कर विशांखा चौधरी के पिता तक पहुंचाने का आग्रह किया।  इसी के साथ इस बीर सैनिक ने पूर्व विधायक से कहा कि जिस तरह समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था वन विभाग के सहयोग से विन्द्रावन में कैप्टन बिक्रम वत्तरा, डाढ में मेजर सोम नाथ , लाहला में इसी क्षेत्र से तीन शहीदों के नाम की त्रिमूर्ति शहीद वन वाटिकाएं अर्थात स्मारक बनाने जा रही हैं।  जहाँ मातृ भूमि की रक्षा करते करते इन बीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान , शहादत व कुर्बानी की गाथाएँ प्र...

1.852 किलो ग्राम चरस रखने के अपराध में दोषी को कठोर कारावास और जुर्माना

चित्र
1.852 किलो ग्राम चरस रखने के अपराध में दोषी को कठोर कारावास और जुर्माना  मंडी(ब्यूरो):-  विशेष न्यायाधीश -1  जिला मण्डी की अदालत ने एक अहम मामले में फ़ैसला सुनाते हुए आरोपी नसीब सिंह पुत्र रेवत राम, निवासी त्रेला , डाकघर बल्ह टिक्कर, तहसील पधर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश, को चरस रखने का अपराध सिद्ध होने पर 10 वर्ष के कठोर कारावास के साथ ₹1,00,000/- के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर दोषी को 1 वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। मामले की जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी मण्डी एवं विशेष लोक अभियोजक विनोद भारद्वाज जिन्होंने इस मामले का अभियोजन किया है, ने बताया कि दिनांक 12 दिसंबर 2018 को पुलिस थाना पधर की एक पुलिस टीम और एस.एन.सी. सी/ एफ.यू, कुल्लू की पुलिस टीम डायना पार्क के आस-पास तस्करों की धर-पकड़ के सिलसिले में सामान्य सेवा में मौजूद थी। संध्या काल समय 7:15 पर एक व्यक्ति डायना पार्क लिंक रोड की तरफ से आ रहा था। पुलिस द्वारा उस पर टोरच की रोशनी डालने पर वह एक दम से रुक गया और पुलिस को सामने देखकर अपने हाथ में पकड़े हुए बैग को फैंक कर पीछे की तरफ भाग ग...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: