संदेश

नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन: 15.18ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन: 15.18ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का आरोपी गिरफ्तार  नूरपुर : विनय महाजन /  जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सीआईए नूरपुर की टीम ने एक और नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त व विश्वसनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए (कंडवाल) के पास एक शातिर सप्लायर को नशे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है।यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर कार्यालय से एक प्रेस नोट में दी गई हैl आरोपी की पहचान अनिल शर्मा (उम्र 48 वर्ष), सुपुत्र श्री रमेश शर्मा, निवासी मकान नंबर 23, काली घनूपुर शिहर्ता, जिला अमृतसर (पंजाब) है l नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए मुस्तैद पुलिस टीम ने आरोपी को नागनी माता मंदिर सर्विस रोड के पास दवोचा और कानूनी प्रक्रियाओं और पूरी पारदर्शिता का पालन करते हुए जब संदेही की तलाशी लिए जाने पर आरोपी के कब्जे से 15.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है l पुलिस ने प्रतिबंधित पदार्थ को जब्त करने के वाद आरोपी के खिल...

ऐतिहासिक शक्ति पीठ नबाही मेले के पहले दिन उमड़ी भीड़ लोगों ने जगह जगह पिलाया शरवत और प्रसाद

चित्र
  ऐतिहासिक शक्ति पीठ नबाही मेले के पहले दिन उमड़ी भीड़ लोगों ने जगह जगह पिलाया शरवत और प्रसाद  सरकाघाट : अजय सूर्या / उप मंडल सरकारघाट में ऐतिहासिक शक्ति पीठ नबाही मेले के शुअवसर पर लोगों ने पौंटा, अप्पर बरोट,फतेहपुर,नगला मौही और,तताहर, बरचछवाड में मीठा पानी,सरबत,।चने हलवे के भंडारे लगा कर माता रानी से सब के भले की कामना की उधर सरकाघाट में टैक्सी ओप्रेटरों ने फल बांट कर पुरानी संस्कृति को संजोए रखने में अपना योगदान दिया मेले में हर साल हजारों श्रद्धालु नबाही देवी को अपनी कुलदेवी के नाम से भी जानते हैं पुराने जमाने से जेष्ठ मास में निकली फसल गेहूं कनक को पहले मंदिर में चढावे के रुप में नयी फसल नयी रोटी के नाम से आज भी माता मंदिर में भेंट करते हैं और इस मेले की खासियत मिठाई,खिलौने,जलेबी, चूड़ियां मेले से लेना प्रथा बनी हुई है इस मेले में यदि महिलाएं चुडियां बिंदी खरीद कर लेती है तो माता का आशिर्वाद सदा सुहागन के रुप में हासिल करती है मेले में दो दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे जिसमें लोगों का मनोरंजन भी किया जाता है टमक बजाना भी मेले का मुख्य आकर्...

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने दिलाई नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान-उप्रधानों को शपथ

चित्र
  ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने दिलाई नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान-उप्रधानों को शपथ 16वें वित्त आयोग के तहत प्रदेश की पंचायतीराज संस्थाओं को मिलेंगे 3744 करोड़ रुपए, मंडी जिला को प्रदान किए जाएंगे 429 करोड़ रुपए- अनिरुद्ध सिंह मंडी : अजय सूर्या / ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए मंडी जिला की 577 ग्राम पंचायतों के नव-निर्वाचित प्रधानों एवं उप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने पंचायतों के सभी चुने हुए जनप्रतिनिधियों को एक सफल व विकासोन्मुख कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और पूरी पारदर्शिता से कार्य करने का आह्वान किया।   त्रि-स्तरीय पंचायतीराज के सुदृढ़ीकरण में राजीव गांधी के योगदान को सराहा अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल इकाइयां हैं और सर्वांगीण विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। त्रि-स्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को सुदृढ़ करने में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी का अविस्मरणीय योगदान रहा है। उ...

वर्ल्ड बैंक टीम के समक्ष गूंजी रियूर रोड की बदहाली की आवाज, पूर्व प्रधान दुष्यंत शर्मा ने उठाए जनहित के मुद्दे

चित्र
  वर्ल्ड बैंक टीम के समक्ष गूंजी रियूर रोड की बदहाली की आवाज, पूर्व प्रधान दुष्यंत शर्मा ने उठाए जनहित के मुद्दे रिवालसर : अजय सूर्या / बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रियूर रोड की वर्षों पुरानी बदहाल स्थिति और इससे क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानियों का मामला अब वर्ल्ड बैंक की टीम के समक्ष मजबूती से उठाया गया है। पूर्व प्रधान दुष्यंत शर्मा ने गांव के लोगों के साथ मिलकर सड़क की जर्जर हालत, यातायात संबंधी समस्याओं और सुरक्षा चिंताओं को टीम के सामने विस्तार से रखा। दुष्यंत शर्मा ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि और पूर्व प्रधान होने के नाते उनका कर्तव्य है कि जनता की आवाज को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि रियूर रोड की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, किसानों और अन्य वाहन चालकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वर्ल्ड बैंक की टीम को अवगत करवाया कि सड़क की खस्ताहाल स्थिति न केवल लोगों की आवाजाही को प्रभावित कर रही है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने भी सड़क सुधार की आवश्...

नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी हुई महिंद्रा पिकअप गाड़ी पठानकोट से बरामद लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से दूर

चित्र
  नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी हुई महिंद्रा पिकअप गाड़ी पठानकोट से बरामद लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से दूर  नूरपुर : विनय महाजन /  जिला पुलिस नूरपुर ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी हुई एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को शिकायत दर्ज होने के मात्र 48 घंटों के भीतर बरामद कर लिया है लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से दूर अभी तकl पुलिस टीम ने मुस्तैद कार्रवाई करते हुए वाहन को शाहपुर कंडी (पठानकोट) के पास से अपने कब्जे में लिया है। मामले का विवरण इस प्रकार से है 13 जून 2026 को शिकायतकर्ता नरेश कुमार, निवासी गांव धडूं, तहसील ज्वाली ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी महिंद्रा पिकअप गाड़ी (पंजीकरण संख्या: HP36A9386) चोरी हो गई है। उन्होंने 12 जून की रात को गाड़ी हमेशा की तरह अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थी, जो अगली सुबह वहां से गायब मिली।इस शिकायत पर पुलिस थाना ज्वाली में मुकदमा नंबर 112/26, धारा 305(b) बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की आगामी तफ्तीश पुलिस चौकी कोटला की टीम द्वारा शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत गहन खोजबीन शुरू ...

फतेहपुर बीडीसी चुनाव से पहले सियासी विस्फोट, महिला सदस्य की शिकायत पर भाजपा नेताओं से जुड़े दो चेहरों पर एफाईआर

चित्र
फतेहपुर बीडीसी चुनाव से पहले सियासी विस्फोट, महिला सदस्य की शिकायत पर भाजपा नेताओं से जुड़े दो चेहरों पर एफाईआर  नूरपुर : विनय महाजन / वोट के लिए दबाव, धमकी और अभद्र व्यवहार के आरोप; बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, चुनाव से पहले गरमाया माहौलl जिला कांगड़ा के फतेहपुर ब्लॉक समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। नव-निर्वाचित बीडीसी सदस्य अनु बाला की शिकायत पर पुलिस थाना फतेहपुर में मामला दर्ज होने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। शिकायत में मतदान को प्रभावित करने, राजनीतिक दबाव बनाने, धमकाने तथा महिला सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।भाजपा नेताओं से जुड़े चेहरों पर आरोप, सियासत में मचा हड़कंपl पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार भटोली पकवां निवासी एवं नव-निर्वाचित बीडीसी सदस्य अनु बाला ने आरोप लगाया है कि 12 जून की शाम नरनूह निवासी हरप्रीत संधू और रेहन निवासी नवजोत उनके घर पहुंचे तथा आगामी ब्लॉक समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित पक्ष के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना...

MLA ने टड़ल में किसानों की समस्याओं को सुन समाधान का दिया आश्वासन , दंगल कमेटी को दी ₹31,000 की सहयोग राशि

चित्र
MLA ने टड़ल में किसानों की समस्याओं को सुन समाधान का दिया आश्वासन ,  दंगल कमेटी को दी ₹31,000 की सहयोग राशि   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने किसान प्रतिनिधि मंडल भाइयों की आ रही समस्याओं को देखते हुए आज टटल (जौंटा) पेट्रोल पंप पर पंप मालिक व एरिया मैनेजर एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई। किसानों की परेशानियों को गंभीरता से रखते हुए उन्हें शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।  उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। किसान हित एवं जनसेवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।आज शाम को बासा बाजीरा गाँव में आयोजित पारंपरिक छिंज मेला जाच्छ बासा बाजीरा में बतौर मुख्य अतिथि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए खेलों, संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने दंग...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: