संदेश

खांदला पंचायत में गूंजा नशा मुक्त पंचायत का संदेश, विशेष ग्रामसभा में दिलाई शपथ

चित्र
  खांदला पंचायत में गूंजा नशा मुक्त पंचायत का संदेश, विशेष ग्रामसभा में दिलाई शपथ नेरचौक : अजय सूर्या /  प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान के तहत ग्राम पंचायत खांदला में शुक्रवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में पंचायत प्रधान अनीता कुमारी, उपप्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को चिट्टा सहित सभी प्रकार के नशों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर पर पंचायत प्रधान अनीता कुमारी ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आसपास से करनी होगी। यदि आज नशे पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाली पीढ़ियां गंभीर संकट का सामना करेंगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि न...

रिवालसर में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक, एनइइटी-यूजी पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरा

चित्र
  रिवालसर में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक, एनइइटी-यूजी पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरा रिवालसर : अजय सूर्या / बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत रिवालसर में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक बल्ह युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत राव की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में एनइइटी-यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक सक्रिय होकर युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला मंडी प्रभारी अखिल अग्निहोत्री, जावेद सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ...

मांडल पंचायत में गूंजा नशा मुक्त पंचायत का संदेश विशेष ग्रामसभा आयोजित

चित्र
  मांडल पंचायत में गूंजा नशा मुक्त पंचायत का संदेश विशेष ग्रामसभा आयोजित नेरचौक :अजय सूर्या /  प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान के तहत ग्राम पंचायत मांडल में विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। इसमें पंचायत प्रधान संतोष कुमारी, उपप्रधान सुरेंद्र ठाकुर पंचायत प्रतिनिधियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।ग्रामसभा में उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए चिट्टा सहित सभी प्रकार के नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। उपप्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पंचायत के युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामूहिक जनभागीदारी पर जोर देने की जरूरत पर पहले हमे यह अभियान अपने घर और आसपास से शुरू करना चाहिए क्यूंकि इसको अगर आज नहीं रोका तो गाँव के गाँव की अगली पीढ़ी खत्म हो जाएगी.

विधानसभा अध्यक्ष ने एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी- नशामुक्ति की दिलाई शपथ

चित्र
  विधानसभा अध्यक्ष ने एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी- नशामुक्ति की दिलाई शपथ एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दे रही है प्रदेश सरकार : कुलदीप सिंह पठानिया चंबा, जून 26 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला स्तरीय एंटी-चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बचत भवन में किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को चिट्टे जैसे घातक मादक पदार्थों से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ दिलाई। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की सहभागिता से आयोजित एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा (हेरोइन) एक अत्यंत खतरनाक सिंथेटिक नशा है जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर ...

तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेला आरम्भ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ

चित्र
  तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेला आरम्भ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ किया। सोलन की अधिष्ठात्री माँ शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का अनुपम उदाहरण है। राष्ट्रीय स्तरीय यह उत्सव देव परम्परा और जन आस्था का प्रतीक है। माँ शूलिनी को समर्पित इस मेले का मुख्य आकर्षण देवी की पालकी यात्रा है। माँ शूलिनी के मंदिर से आरम्भ होकर यह यात्रा सोलन शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए माँ की बड़ी बहन माँ दुर्गा गंज बाज़ार स्थित मंदिर में विश्रान्ति पाती है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर परम्परा के अनुसार माँ शूलिनी की पालकी का विधिवत स्वागत किया और जन-जन के सौभाग्य, समृद्धि, स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर सोलन वासियों को इस मेले के राष्ट्रीय स्तर का घोषित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि माँ शूलिनी को समर्पित यह उत्सव समृद्ध सांस्कृतिक ...

आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर को माता वैष्णो देवी की तर्ज पर विकसित करने के लिए नव निर्वाचित पंचायत ने इन्साफ संस्था के साथ बढाये हाथ :-

चित्र
 आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर को माता वैष्णो देवी की तर्ज पर विकसित करने के लिए नव निर्वाचित पंचायत ने इन्साफ संस्था के साथ बढाये हाथ :- अगर इन्दु गोस्वामी की तरह जिला कांगड़ा के सभी विधायक  आदि हिमानी चामुण्डा के रास्ते पर एक एक "गजिवो" के लिए विधायक निधि से आहुति डालें तो 15 गजिवो ओर बन जाएंगे :- प्रवीन कुमार अध्यक्ष इन्साफ             जिस तरह निवर्तमान राज्य सभा सांसद इन्दु गोस्वामी जी ने समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के आग्रह पर 10 लाख मंजूर किये नतीजन इस राशि से आदि हिमानी चामुण्डा के दस किलोमीटर लम्बे पैदल रास्ते पर पहला "गजिवो" विश्राम स्थल यनि रेन शैल्टर बनकर तैयार हो गया ।           अगर इसी तरह जिला कांगड़ा के सभी विधायक इस पुण्य कार्य में एक एक गजिवो के लिए विधायक निधि से धन राशि स्वीकृत कर आहुति डालें तो 15 गजिवो ओर बनकर तैयार हो जायेंगे ।               यह विचार स्थानीय पंचायत बडसर के नव निर्वाचित उप प्रधान श्री मिलाप चन्द कपूर व उनके साथ मां आदि हिमानी चामुण्डा के भक्त...

कुम्मी के ऐतिहासिक घट्टा मेले का दंगल के साथ भव्य समापन, हजारों लोगों ने लिया आनंद

चित्र
 कुम्मी के ऐतिहासिक घट्टा मेले का दंगल के साथ भव्य समापन, हजारों लोगों ने लिया आनंद बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत कुम्मी में आयोजित ऐतिहासिक एवं पारंपरिक तीन दिवसीय घट्टा मेले का रविवार को विशाल दंगल के साथ भव्य समापन हुआ। चार पंचायतों—कुम्मी, छातड़ू, खांदला और चतरौर—का यह संयुक्त मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता, धार्मिक आस्था और भाईचारे का प्रतीक बनकर उभरा। समापन अवसर पर हजारों लोगों ने मेले में पहुंचकर रोमांचक कुश्ती मुकाबलों और पारंपरिक आयोजनों का भरपूर आनंद लिया। समापन समारोह में गोड़ा-गागल वार्ड से जिला परिषद सदस्य अनील सैनी उर्फ डिपल सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नैना माता मेला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुम्मी के उपप्रधान राजकुमार, ग्राम पंचायत खांदला की प्रधान अनीता कुमारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं खेल प्रेमी मौज...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: