संदेश

राजपुरा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी कॉन्फ्रेंस आयोजित, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश

चित्र
  राजपुरा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी कॉन्फ्रेंस आयोजित, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  जिला चंबा के राजपुरा स्थित मदरसा जामिया जमालिया इस्लामिया में बुधवार को भव्य “जश्ने ईद मिलादुन्नबी कॉन्फ्रेंस” का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों, विद्यार्थियों और धार्मिक अनुयायियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे उलेमा और धार्मिक विद्वानों ने शिरकत की। इस दौरान आलिम-ए-नबील फाज़िले जलील मुनाज़िरे अहले सुन्नत हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती लियाकत अली नदवी साहब तथा इमामो खतीब जामा मस्जिद फारूके आजम रिसड़ा सहित अन्य विद्वानों ने अपने विचार रखे। धार्मिक विद्वानों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए इंसानियत, प्रेम, शांति, आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करती हैं तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के ...

कंसा मैदान डंपिंग साइट नहीं होगी शिफ्ट, सरकार के जवाब से ग्रामीणों में रोष

चित्र
  कंसा मैदान डंपिंग साइट नहीं होगी शिफ्ट, सरकार के जवाब से ग्रामीणों में रोष वर्षों से दुर्गंध, मच्छर-मक्खियों और जहरीली गैस की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी नेरचौक : अजय सूर्या / नेरचौक। कंसा मैदान स्थित डंपिंग साइट को फिलहाल अन्यत्र स्थानांतरित करने का सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं होने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लंबे समय से डंपिंग साइट से फैल रही दुर्गंध, मच्छर-मक्खियों, कीट-पतंगों और जहरीली गैस की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। विधानसभा में उठा डंपिंग साइट का मुद्दा बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विधानसभा में कंसा मैदान स्थित डंपिंग साइट का मुद्दा उठाते हुए सरकार से पूछा था कि क्या नगर परिषद नेरचौक की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) साइट को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। सरकार की ओर से दिए गए जवाब में फिलहाल साइट को स्थानांतरित करने का कोई प्रस्ताव नहीं होने की जानकारी सामने आई। ...

सशक्त लोकतंत्र में युवा मतदाता की भागीदारी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चित्र
  सशक्त लोकतंत्र में युवा मतदाता की भागीदारी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर। मतदान करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का अधिकार है और जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की मजबूत नींव तैयार करता है। इसी उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) नूरपुर में “सशक्त लोकतंत्र में युवा मतदाता की भागीदारी” विषय पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य तनु चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, इन्फ्लुएंसर एवं आयोजक तथा अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के संस्थापक बृजेश पठानिया ने विद्यार्थियों को युवा मतदाताओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बृजेश पठानिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश के भावी मतदाता हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी सक्रिय एवं जागरूक भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा मतदाता सशक्त एवं समृद्ध भारत की नींव रखने, रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र की संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत कर...

शिक्षा व्यवस्था में केंद्र की जवाबदेही तय हो, पेपर लीक पर लगे पूरी तरह अंकुश : उदय भानु चिब

चित्र
  शिक्षा व्यवस्था में केंद्र की जवाबदेही तय हो, पेपर लीक पर लगे पूरी तरह अंकुश : उदय भानु चिब मंडी : अजय सूर्या / मंडी जिले के सुंदरनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने देश की शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। चिब ने हिमाचल प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार पर भी आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और इस मामले में करोड़ों रुपये का खेल हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार की जवाबदेही तय करने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए चिब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर देश की बहुमूल्य वन एवं भूमि संपदा को उद्योगपति गौतम अडानी को लाभ प...

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

चित्र
  जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा नूरपुर : विनय महाजन / जसूर में पिछले करीब छह वर्षों से निर्माणाधीन फ्लाईओवर अब लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ खतरे का कारण भी बनता जा रहा है। बुधवार को फ्लाईओवर के लेटर से अचानक एक पत्थर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से ब्रिज के नीचे खड़ी एक कार का शीशा पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि घटना के समय कार के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय कारोबारी वर्ग और व्यापार मंडल जसूर ने निर्माण कंपनी की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि फ्लाईओवर के ऊपर से पहले भी कई बार लोहे की भारी-भरकम प्लेटें और अन्य निर्माण सामग्री नीचे गिर चुकी है। बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से वाहन चालकों और सड़क से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यापार मंडल जसूर के अध्यक्ष राजीव राजू ने कहा कि फोरलेन निर्माण कंपनी की कथित लापरवाही अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने मांग की कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के आसपास सुरक्षा के ...

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, स्कूल बस स्टाफ को दिया सुरक्षा प्रशिक्षण

चित्र
  बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, स्कूल बस स्टाफ को दिया सुरक्षा प्रशिक्षण नेरचौक : अजय सूर्या / कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल लुनापानी में विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल बस चालकों एवं सपोर्ट स्टाफ के लिए ट्रांसपोर्ट सेफ्टी एंड अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कर्मचारियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार परिवहन व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। सत्र में सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों का पालन, बच्चों के बस में चढ़ने और उतरने के दौरान आवश्यक सावधानियां, सतर्कता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उचित एवं त्वरित प्रतिक्रिया जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा केवल स्कूल परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके घर से स्कूल और स्कूल से घर तक के पूरे सफर को सुरक्षित बनाना भी संस्थान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर बस चालकों और सपोर्ट स्टाफ को आवश्यक सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान ...

रिवालसर में मनाया गया विश्व बंधुत्व दिवस

चित्र
 रिवालसर में मनाया गया विश्व बंधुत्व दिवस नशामुक्त समाज और विश्व बंधुत्व का दिया संदेश, प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित अजय सूर्या रिवालसर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रिवालसर द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीके डॉ. वंदना एवं श्रीमती रश्मी महाजन ने सहभागिता की। विद्यालय की संचालिका बीके सुनीता दीदी ने उपस्थित लोगों को विश्व बंधुत्व, आपसी प्रेम, भाईचारे और पवित्रता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सच्चा बंधुत्व केवल पारिवारिक रिश्तों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक आत्मा के प्रति शुभभावना, सम्मान और सहयोग की भावना रखना है। इस अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले भाई-बहनों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन के पवित्र बंधन में बांधा गया। राखी के माध्यम ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: