देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री 800 मछुआरों को दी 3500-3500 रुपये की वित्तीय सहायता
देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री 800 मछुआरों को दी 3500-3500 रुपये की वित्तीय सहायता आने वाले समय में कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री ने लोगों से मांगा सहयोग मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि भाजपा केवल कर्मचारियों और पेंशनरों के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि 67 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को पूरे बकाया, लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने घोषणा की कि 1 जनवरी, 2016 से 31 जनवरी, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके वेतन बकाया के अतिरिक्त 20,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रेणी-Ⅰ, श्रेणी-Ⅱ और श्रेणी-Ⅲ के पेंशनरों के लिए बेसिक पे से संबंधित शर्त को हटाने के निर्देश जारी किए जाएंगे। इस शर्त को हटाए जाने के बाद सभी पात्र पेंशनरों को उनके लंबित बकाया...