संदेश

देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री 800 मछुआरों को दी 3500-3500 रुपये की वित्तीय सहायता

चित्र
  देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री   800 मछुआरों को दी 3500-3500 रुपये की वित्तीय सहायता   आने वाले समय में कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री  भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री ने लोगों से मांगा सहयोग मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि भाजपा केवल कर्मचारियों और पेंशनरों के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि 67 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को पूरे बकाया, लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने घोषणा की कि 1 जनवरी, 2016 से 31 जनवरी, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके वेतन बकाया के अतिरिक्त 20,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रेणी-Ⅰ, श्रेणी-Ⅱ और श्रेणी-Ⅲ के पेंशनरों के लिए बेसिक पे से संबंधित शर्त को हटाने के निर्देश जारी किए जाएंगे। इस शर्त को हटाए जाने के बाद सभी पात्र पेंशनरों को उनके लंबित बकाया...

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीसी ने की बैठक, कई स्कूलों के प्रधानाचार्य रहे अनुपस्थित28 सरकारी एवं निजी स्कूलों को बैठक में किया गया था आमंत्रित, डीसी अनुपम कश्यप ने जताई नाराजगी 

चित्र
  स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीसी ने की बैठक, कई स्कूलों के प्रधानाचार्य रहे अनुपस्थित 28 सरकारी एवं निजी स्कूलों को बैठक में किया गया था आमंत्रित, डीसी अनुपम कश्यप ने जताई नाराजगी  दो बार रिमाइंडर देने के बाद भी नहीं पहुंचे निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य  शिमला शहर के सरकारी एवं निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बचत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था, संभावित खतरों की रोकथाम, नियमित सुरक्षा जांच तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शिमला शहर के 28 सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों/प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। स्कूलों को दो बार बैठक में शामिल होने के लिए रिमाइंडर था। हालांकि, कई निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य स्वयं बैठक में उपस्थित नहीं हुए और कुछ स्कूलों की ओर से प्रधानाचार्यों के स्थान पर अन्य शिक्षकों को भेजा गया। इस पर उपायुक्त ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत...

विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी - संजय अवस्थी डी.सी.एम. स्कूल बखालग में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित

चित्र
  विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी - संजय अवस्थी डी.सी.एम. स्कूल बखालग में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ उन्हें खेल व अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने के लिए प्रदेश सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के बखालग स्थित डी.सी.एम. स्कूल में ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उनकी प्रतिभा को उचित दिशा और अवसर प्रदान करना अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने से न केवल उनका उत्साह बढ़ता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक, विज्ञान, खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने विद...

सिंहुता में अंडर-14 छात्रों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने किया तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ,

चित्र
  सिंहुता में अंडर-14 छात्रों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने किया तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ,  विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में खेलों का विशेष महत्व- कुलदीप सिंह पठानियां  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में खेलों का विशेष महत्व है, इसलिए विधार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी नियमित समय व महत्व दें ताकि वे भविष्य में मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ व सक्षम बनकर देश के बेहतर नागरिक बन सकें। विधानसभा अध्यक्ष आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंहुता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की 3 दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ अवसर पर उपास्थित खिलाड़ियों, अध्यापकों तथा उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे।  इस खेल-कूद प्रतियोगिता में भटियात शिक्षा खंड के 28 स्कूलों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 29 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाली इस जोन स्तरीय प्रतियोगिता में वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन तथा कुश्ती में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का ...

जुब्बल-नावर-कोटखाई में सड़क निर्माण को मिल रही नई गति: रोहित ठाकुर

चित्र
  जुब्बल-नावर-कोटखाई में सड़क निर्माण को मिल रही नई गति: रोहित ठाकुर 186 नई सड़कों की सफल पासिंग, 215.756 किलोमीटर सड़कों को मिली स्वीकृति शिमला,  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने एक दिवसीय जुब्बल दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन एवं भूमि पूजन किए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत पराली और मंढोल में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र में सड़क सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत पराली में लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत होने वाले खड़ापत्थर-मड़ान संपर्क मार्ग के कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित खड़ापत्थर से अनुसूचित जाति बहुल बस्ती पाचड़ा संपर्क सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पराली में अब तक 5 विभिन्न सड़कों की पासिंग हो चुकी है। उन्होंने ग्राम पंचायत मंढोल के अंतर्गत 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मंढोल से अनुसूचित जाति बहुल बस्ती मंढोल संपर्क सड़क का भी लोकार्पण किया। उन्होंने बताया...

एसडीएम पंकज शर्मा ने स्कूल में पहुंचकर परखी जमीनी हकीकत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर का किया दौरा

चित्र
  एसडीएम पंकज शर्मा ने स्कूल में पहुंचकर परखी जमीनी हकीकत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर का किया दौरा विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंजार पंकज शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर का दौरा कर स्कूल में उपलब्ध शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम पंकज शर्मा ने विद्यालय के कक्षों, पुस्तकालय, पेयजल व्यवस्था सहित विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति भी देखी तथा आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए। एसडीएम ने विद्यार्थियों के साथ खुलकर संवाद किया और उनसे पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर उनकी राय जानी। एसडीएम ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके उचित समाधान का भरोसा दिलाया। पंकज शर्मा ने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहतर हो...

नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

चित्र
  नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों की उपायुक्त ने की समीक्षा स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश चंबा,  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में आज नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत सुविधाओं व वित्तीय समावेशन से संबंधित जुलाई 2026 तक के प्रमुख संकेतकों तथा विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त को प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज और जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, प्रसवपूर्व जांच, गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीकरण, हीमोग्लोबिन जांच तथा संस्थागत प्रसव के क्षेत्र में निरंतर सुधार हुआ है। इस दौरान गंभीर एवं मध्यम तीव्र कुपोषण से प्रभावित बच्चों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: