संदेश

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित

चित्र
  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश सहकारिता योजनाओं से लोगों को जोड़ने पर दिया जोर   चंबा,  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र स्वरोजगार के अवसर सृजित करने तथा ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। डॉ. राजीव भारद्वाज आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।  उन्होंने अधिकारियों को सहकारिता विभाग की सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को सहकारी संस्थाओं और योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार के विकल्प उपलब्ध करवाए जाएं।  बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । बैठक में विधायक डॉ...

ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण

चित्र
  ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज कथेड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) के भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर व संधीरा सीनू सिंह, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत शर्मा व विजय ठाकुर, आम आदमी पार्टी के भरत ठाकुर व रीता ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी के राकेश बरार, सुनीता चौहान व दिक्षा सहित नायब तहसीलदार निर्वाचन संजीव कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम

चित्र
  आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम  कुल्लू, : मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से जिला कुल्लू में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम मंगलवार को कुल्लू पहुंची। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जिला के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का जायजा लिया। केंद्रीय दल में जल शक्ति मंत्रालय के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामावतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के कार्यकारी अभियंता शाश्वत महापात्रा, वित्त मंत्रालय के उप निदेशक कनव दुआ तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, हैदराबाद के वैज्ञानिक डॉ. श्री शशिवर्धन रेड्डी शामिल रहे। अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) सुनील वर्मा भी दौरे के दौरान उपस्थित रहे। ...

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

चित्र
पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड राजस्थान के करौली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाने-लिखाने और रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए अपनी जमीन तक गिरवी रख दी और 15 लाख रुपए का कर्ज लिया। लेकिन जैसे ही पत्नी की रेलवे में नौकरी लगी, उसने पति को साथ रखने से इनकार कर दिया और छोड़ दिया। इसके बाद आहत पति ने रेलवे और विजिलेंस विभाग में शिकायत कर दी एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए 15 लाख रुपए का कर्ज लिया और अपनी जमीन तक गिरवी रख दी। लेकिन जैसे ही पत्नी की रेलवे में नौकरी लगी, उसने पति को छोड़ दिया। इसके बाद आहत पति ने रेलवे में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी ने परीक्षा पास करने के लिए धोखाधड़ी का सहारा लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने आरोपी पत्नी को सस्पेंड कर दिया है। 15 लाख का कर्ज लेकर पढ़ाया और गिरवी रखी जमीन: पति का दावा है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ाने-लिखाने के लिए करीब 15 लाख रुपए खर्च किए। इस दौरान उसने आर्थिक तंगी से जूझते हुए अपनी जमीन भी ...

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

चित्र
जम्मू-कठुआ सीमा पर बड़ा हादसा: CISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके के मशका क्षेत्र में स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट (सेवा-III बिजली परियोजना) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तैनात सीआईएसएफ (CISF) के जवानों के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी और हाथापाई हो गई, जिसके बाद एक जवान ने अपने सर्विस हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।   यह इलाका हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। इस गोलीबारी की घटना में सीआईएसएफ के चार जवानों की मौत हो गई है। शहीद/मृत जवानों की पहचान: इस घटना में जान गंवाने वाले चारों अधिकारियों और जवानों की पहचान इस प्रकार है: असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह कॉन्स्टेबल रफीक अहमद कॉन्स्टेबल संदीप कुमार अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत: गोलीबारी की इस घटना में सभी चारों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत हिमाचल प्रदेश की सीमा की तरफ स्थित एनएचपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई। आरोपी जवान हिरासत...

साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी, सड़क पर थमी वाहनों की रफ्तार

चित्र
  साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी, सड़क पर थमी वाहनों की रफ्तार चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी में मौसम ने करवट बदल ली है। पांगी के साच पास में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। साच पास पर बर्फबारी के बाद पहाड़ सफेद चादर से ढक गए हैं। हालांकि अभी हिमपात हल्का हुआ है, लेकिन इसका असर सड़क पर साफ दिखाई देने लगा है। सड़क पर बर्फ जमने से कई वाहन और ट्रक रास्ते में फंस गए हैं, जबकि सैलानियों को लेकर जा रही गाड़ियों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साच पास में हुई पहली बर्फबारी ने जहां इलाके की खूबसूरती बढ़ा दी है, वहीं वाहन चालकों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। बर्फ जमते ही सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई जगह जाम जैसी स्थिति देखने को मिली। पांगी घाटी का सड़क संपर्क पहले से ही मौसम की परिस्थितियों के प्रति संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में हिमपात का दौर लगातार जारी रहता है और सड़क पर बर्फ की मोटी परत जमती है, तो पांगी घाटी में आवाजाही प्रभावित हो सकती है। फिलहाल साच पास में हुई हल्की बर्फबारी न...

लिव-इन के बाद शादी से इनकार का आरोप, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय

चित्र
  लिव-इन के बाद शादी से इनकार का आरोप, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय मंडी : अजय सूर्या / मोहाली की रहने वाली एक युवती ने मंडी में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में रहने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता दूसरी बार न्याय की गुहार लेकर एसपी मंडी के कार्यालय पहुंची। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक मंडी शहर में दर्जी का काम करता है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। युवती के मुताबिक, इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अप्रैल से वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे शादी का भरोसा देता रहा। 13 अगस्त को जब वह मंडी पहुंची तो आरोपी और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उसने मंडी की सिटी चौकी में शिकायत करने का प्रयास किया। बाद में उसने उत्तर प्रदेश में जीरो एफआईआर दर्ज...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: