हिमाचल में हवाई यात्रा का किराया हुआ कम


हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि एलायंस एयर की शिमला से धर्मशाला और कुल्लू के लिए सप्ताह में 3-3 उड़ानें हैं। कोरोना काल से लेकर बंद हवाई सेवाओं को अभी 9 दिसंबर से ही शुरू किया गया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता में ही यह उड़ानें परमिशन लेकर आरंभ की गई। उन्होंने बताया की शिमला से दिल्ली तक की उड़ान यात्रियों से भरकर पहुंच रही है, जबकि प्रदेश के अंदर 50 फ़ीसदी के साथ ही उड़ाने है।

शिमला से धर्मशाला के लिए सुबह 7:40 पर जहाज उड़ान भरता है। यह गग्गल एयरपोर्ट पर 8:30 बजे पहुंचता है। गग्गल से सुबह 8:50 बजे उड़ान होती है, जो 9:40 पर शिमला पहुंचती है। शिमला से कुल्लू के लिए उड़ान सुबह 7:40 पर शुरू होकर 8:30 बजे कुल्लू पहुंचती है। इसी रूट पर कुल्लू से शिमला के लिए सुबह 8:50 पर जहाज उड़ता है और 9:40 बजे शिमला पहुंचता है। हिमाचल में हवाई यात्रा का किराया कम करने से जहाज कंपनी को जो नुकसान होगा, वह घाटा राज्य सरकार वहन करेगी।पहले यात्रियों को किराये के रूप में 5,138 रुपए चुकाने पड़ते थे, परन्तु अब 3,563 रुपए देकर शिमला से धर्मशाला और शिमला से कुल्लू पहुंच सकेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार