14 जून को सिरमौर में होगी मेगा मॉक ड्रिल-एल.आर. वर्मा

 14 जून को सिरमौर में होगी मेगा मॉक ड्रिल-एल.आर. वर्मा


नाहन । सिरमौर जिला मे 14 जून को 8वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा। इस मॉक ड्रिल में जिला के पांच उपमंडलों में चिन्हित स्थलों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा।

    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में जिला के अधिकारियों व त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने आज बुधवार को नाहन में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिमला से आयोजित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टेबल टॉप एक्सरसाइज सम्बन्धी बैठक में भाग लिया।

     मौनसून के दृष्टिगत फलैश फलड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुये यह मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।  < /p>

 मेगा मॉक ड्रिल की सभी विभाग सक्रियता से करें तैयारी

   एल. आर. वर्मा ने सभी सम्बन्धित विभागों से 14 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल की तैयारी समय पर पूरा करने के लिए भी कहा।

    उन्होने मॉक ड्रिल के दौरान आम जन से किसी भी प्रकार से पैनिक न होने के लिए आग्रह किया है। 

     इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के आदेशानुसार कहा गया है कि राज्य एवं जिला के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 14 जून को सुबह 11:00 बजे स्कूल परिसरों में आपदा प्रबंधन पर आधारित इवेक्युएशन ड्रिल का आयोजन भी किया जाएगा, इसके संबंध में संबंधित जिला शिक्षा- उपनिदेशकों को आदेश दे दिए गए हैं।

   जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी सिरमौर चेतन चौहान के अलावा पुलिस, होमगार्ड शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य सम्बन्धित विभागों, गैर सरकारी संगठनों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

फतेहपुर में पोषण अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित