महिला अंडर-19 टी20 एशिया कप की होगी शुरुआत, एशियाई क्रिकेट परिषद ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय

नई दिल्ली : एशियाई क्रिकेट परिषद  ने महिला क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देने के लिए महिला अंडर-19 टी20 एशिया कप शुरू करने का फैसला किया है। यह निर्णय मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित एसीसी कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दौरान लिया गया।



इस टूर्नामेंट का उद्देश्य एशिया की उभरती हुई महिला क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका देना है, जिससे उन्हें अनुभव और तैयारी करने का मौका मिल सके। इसका लक्ष्य वैश्विक मंच पर एशियाई टीमों के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।

यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों को आईसीसी महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्रत्येक संस्करण के लिए तैयारी का मंच देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

एसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने एक बयान में कहा, "आज एशिया में क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण पल है। महिला अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत एक बड़ी उपलब्धि है, जो युवा महिला क्रिकेटरों को अपने कौशल को विकसित करने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बहुत जरूरी मंच प्रदान करती है।"

जय शाह ने कहा, यह पहल एशिया में महिला क्रिकेट के भविष्य को मजबूत करती है और हमें इन निर्णयों के स्थायी प्रभाव पर गर्व है, न केवल हमारे सदस्य देशों के भीतर बल्कि वैश्विक क्रिकेट समुदाय में भी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

पंचक की स्थिति जानें व आज का पंचांग प्रविष्टे सहित