हिमाचल के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट , किन्नौर में बर्फबारी

शिमला : मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।



प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश के कारण बर्फबारी भी शुरू हो गई है। किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। ये साल की पहली बर्फबारी है जो किन्नौर की ऊंची पहाड़ियों पर देखी गई। वहीं बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन और रात का तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।

बारिश के दौरान आंधी-तूफान के साथ ही आसमानी बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि 14 से 18 सितंबर के बीच मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं कुछ जिलों में बारिश के कारण बर्फबारी हुई है। इससे पहले गुरुवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था।

मौसम विभाग की तरफ से गुरुवार को भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था लेकिन कुछ जगहों पर ही बारिश हुई। अलग-अलग इलाकों में बारिश को रिकॉर्ड किया गया। सिरमौर, नाहन डलहोजी में अधिक 3.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं जानकारी दी गई कि 1 जून से 12 सितंबर के बीच प्रदेश में 538.5 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि पिछले सालों में 674.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश दर्ज की गई थी। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश धौलकुआं में दर्ज की गई है। वहीं शिमला में फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई है।

किन्नौर जिले की ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होने से लोगों ने गर्म कपड़े पहने शुरू कर दिए हैं। वहीं भारत-चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगते नागडुम बॉर्डर पर बर्फबारी से चोटियां सफेद नजर आईं। वहीं बारिश को लेकर मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि मानसून सीजन में अब तक 20 फीसदी कम बारिश हुई है। साथ ही ये भी जानकारी दी गई कि 14 से 18 सितंबर तक साफ मौसम साफ रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत