संजौली में मासूम लोगों पर लाठीचार्ज का भाजपा ने जताया विरोध

 संजौली में मासूम लोगों पर लाठीचार्ज का भाजपा ने जताया विरोध

कोई भी तनावपूर्ण स्थिति संभालने में सरकार विफल : परमार

भाजपा का संजौली प्रकरण पर प्रतिक्रिया


धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, कांगड़ा-चंबा के भाजपा प्रभारी व विधायक विपिन सिंह परमार ने संजौली प्रकरण पर जारी बयान में कहा है कि आम जनता पर लाठी चार्ज का भाजपा विरोध करती है। कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से निकम्मी सरकार है। यह सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार किसी भी प्रकार की तनावपूर्ण परिस्थिति को संभालने में असफल है। भाजपा संजौली में जनता द्वारा किए गए आंदोलन के साथ है और जिन जिन लोगों को इस धरने में चोटें आई है उनके प्रति संवेदनशील है।

भाजपा का मानना है की आज के आंदोलन को सरकार और अच्छे रूप से संभाल सकती थी, पर सरकार को मंशा यह करने की नहीं थी। सरकार और कांग्रेस के नेता एक सोचे समझे एजेंडा पर कार्य कर रही है। कांग्रेस केवल मात्र हिमाचल और देश में एक एजेंडा खड़ा करना चाहती है।

परमार ने कहा कि संजौली में मासूम लोगों पर लाठी चार्ज किया गया, पानी की बौछार की गई। विपिन परमार ने कहा कि जनता को भी बिना वजह परेशान कर आंदोलनकारी समझा गया, आम जनता जो अपने स्कूली बच्चों को लेने खड़ी थी इनपर भी डंडे बरसाए गए। यह कहां का न्याय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के इस एजेंडे का विरोध करती है। समय समय पर कांग्रेस का नकारात्मक चेहरा जनता के सामने आया है। कांग्रेस की सरकार जनविरोधी सरकार है और आज सरकार का असली चेहरा जनता के बीच उजागर हो चुका है।

गारंटियों को लेकर सत्ता में आई सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार आज हर मोर्चे पर फेल हुई है। कांग्रेस की सरकार कोई भी गारंटी लोगों को नहीं दे सकी है। जिससे प्रदेश की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि सुक्खू की सरकार ने जनविरोधी फैसले लेकर बता दिया है कि यह सरकार जनता की कितना हितैषी है। अब संजौली कांड में आम लोगों पर लाठीचार्च करके बता दिया है कि प्रदेश की सरकार किस एजेंडे के तहत काम कर रही है। भाजपा इसका पूरा विरोध करती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

युवाओं को रोजगार के हिसाब से प्रशिक्षण मुहैया करवाना प्राथमिकता - उपायुक्त