स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश : हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को स्कूल जा रहे छठीं के छात्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए।




सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

औंछा थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव निवासी मनोहर उर्फ संज का पुत्र कैलाश (12) कस्बा के आरवीएस इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।  

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों की मदद से छात्र को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर पहुंचे छात्र के परिजन का रो-रोकर बुरा है। घर में चीख पुकार मची है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर