भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत

दिल देहला देने वाला हादसा उत्तर प्रदेश से निकल कर आया है। उत्तरप्रदेश के थाना कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम इनायतपुर सागर पब्लिक स्कूल के निकट दो कारों और एक ई-रिक्शा में टक्कर हो जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।



पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोग बाराबंकी के ही रहने वाले थे। घटना में आठ साल की बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी ई-रिक्शा से सीतापुर जिले के महमूदाबाद में किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरा निवासी आठ साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के आठ लोग ई-रिक्शा से सीतापुर के महमूदाबाद में दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। बच्ची समेत तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है, जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में इरफान, अजीज अहमद, वहीदुन, ताहिरा बानो, साबरीन शामिल है। उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार लोग भी घायल हुए हैं, जिनका निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाकर बचाव अभियान चलाया गया और तालाब में गिरी कार को निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि, गुरूवार की देर रात थाना बडडूपुर क्षेत्र के कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर इनायतपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में फतेहपुर से लखनऊ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा में टक्कर मारी। इसके बाद वह सामने से आ रही एक दूसरी कार से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क किनारे बने तालाब में गिर गई। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे, जो कुर्सी थाना अंतर्गत ग्राम उमरा के निवासी थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घुघटेर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं छह घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा