सिंगापुर में पीएम मोदी ने की काशी में निवेश की बात, व्यापारियों ने जताई खुशी

पीएम मोदी और काशी से सांसद नरेंद्र मोदी सिंगापुर दौरे पर थे। पीएम मोदी ने सिंगापुर के बिजनेस लीडर्स से भारत में और अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में निवेश करने की अपील की।



इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में जब भी पान की बात होती है, तो बनारस के बिना अधूरी रहती है। मैं बनारस का सांसद हूं, अगर आप पान खाने का सचमुच मजा लेना चाहते हैं, तो आपका अपना इन्‍वेस्टमेंट काशी में करना चाहिए।

वहीं शीतला प्रसाद उपाध्याय का कहना है कि पीएम मोदी जहां जाते है, काशी की जरूर बात करते हैं। बनारस का काफी विकास हुआ है। सफाई के साथ-साथ रोड बन गई है। बिजली हमेशा मिल रही है। काशी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां पर तेज गति से विकास हो रहा है। गांव में भी और शहर में भी विकास हो रहा है। बनारस एक प्राचीन नगरी है। आदिकाल से इसका नाम रहा है। प्रधानमंत्री काशी के लिए इतना सोच रहे हैं, ये हम लोगों के लिए गौरव की बात है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़प्पन है, जो काशी को लेकर इतना सोचते हैं। वहीं एक और शख्स का कहना है कि सिंगापुर में पीएम मोदी काशी की बात कर रहे हैं, यहां के खानपान की बात कर रहे है। ये हम लोगों के लिए गौरव की बात है। वह बनारस के सांसद होने के साथ-साथ हमारे देश के प्रधानमंत्री भी है। वह जहां भी जाते हैं, देश विदेश में हर जगह अपने संसदीय क्षेत्र( खास करके काशी का नाम तो जरूर लेते हैं। काशी के एक छोटे तबके से लेकर बड़े क्लास के लोगों तक का वह पूरा ध्यान देते हैं कि कैसे यहां निवेश आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पान की चर्चा के बाद काशी के व्यापारी काफी खुश हैं। एक पान विक्रेता योगेश चौरसिया ने कहा कि 2022 में काशी विश्वनाथ मंदिर उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने काशी के पान और चाय का स्वाद चखा था। उन्होंने यहां पर चाय पिया और पान खाया। बहुत सहज तरीके से वो लोगों से मिले। ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि देश का प्रधानमंत्री एक आम आदमी की तरह मेरे दुकान पर पान खाने आए हैं और मजाक करते हुए कहा कि पान में थोड़ा चूना कम लगाना। वहीं पप्पू की चाय की दुकान के मालिक सतीश सिंह ने कहा कि 2022 में पीएम मोदी ने हमारे यहां चाय का स्वाद चखा था। प्रधानमंत्री को हमारे यहां की चाय काफी पंसद आयी थी। बहुत अच्छा लगा और प्रधानमंत्री ने दुकान में बैठे-बैठे तीन बार चाय का स्वाद लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाते वक्त मेरा पीठ थपथपाया और आशीर्वाद दिया और कहा मस्त रहो। प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र में जो काम किया है, उसकी चर्चा वह देश- विदेश में हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि यह काशी और पूरे हिंदुस्तान के लिए गौरव की बात है। पीएम मोदी की वजह से देश विदेशों में भारत का डंका बज रहा है और हर जगह आज भारत के लोगों को अच्छी नजरों से देखा जाता है। पहले ऐसी चीजें नहीं थी, यह पीएम मोदी की वजह से संभव हो पाया है। काशी में हर जगह बदलाव आया है। पहले काशी क्या थी और आज काशी क्या है, ये सब लोग देख रहे है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार