देहरा पुलिस ने 2 किलो से अधिक चरस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
देहरा पुलिस ने 2 किलो से अधिक चरस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
देहरा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला कांगड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना रक्कड़ की पुलिस टीम ने यातायात चैकिंग व नाकाबंदी के दौरान स्करुड़ नामक स्थान पर एक Alto कार (नंबर HP36E 8913) से 2.046 किलो चरस बरामद की है।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी अर्जुन परदेशी पुत्र कुलदीप राज, निवासी गांव वियामल, तहसील डाडासीबा, जिला कांगड़ा (उम्र 30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक देहरा ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
जिला पुलिस देहरा ने यह भी स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस को जनता का सहयोग आवश्यक है ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं