भूस्खलन हादसे में NDRF जवान नरेंद्र ठाकुर के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने व्यक्त किया शोक - Smachar

Header Ads

Breaking News

भूस्खलन हादसे में NDRF जवान नरेंद्र ठाकुर के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने व्यक्त किया शोक

भूस्खलन हादसे में NDRF जवान नरेंद्र ठाकुर के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने व्यक्त किया शोक

कुल्लू ज़िला के अखाड़ा बाज़ार में 3 सितंबर को हुए भीषण भूस्खलन में मनाली उपमंडल व्यासर निवासी NDRF के जवान नरेंद्र ठाकुर की दुखद मृत्यु हो गई। इस समाचार के प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। उन्होंने नरेंद्र ठाकुर को एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित वीर जवान बताते हुए कहा कि उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गौरतलब है कि 3 सितंबर को अखाड़ा बाज़ार क्षेत्र में भारी वर्षा के बीच हुए भूस्खलन से कई लोग प्रभावित हुए थे। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान NDRF जवान नरेंद्र ठाकुर की जान चली गई, जिससे पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया।

कोई टिप्पणी नहीं