जल रक्षकों की कांट्रैक्ट अवधि घटाकर 8 वर्ष करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

जल रक्षकों की कांट्रैक्ट अवधि घटाकर 8 वर्ष करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी 


(नेरचौक: अजय सूर्या) हिमाचल प्रदेश के समस्त जल रक्षक लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। जल रक्षकों की प्रमुख मांग है कि उन्हें कांट्रैक्ट पर लाने की अवधि को वर्तमान 12 वर्ष से घटाकर 8 वर्ष किया जाए।

जल रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ज्वालू राम ने कहा कि सत्ता में आने से पहले माननीय मुख्यमंत्री ने स्वयं आश्वासन दिया था कि जल रक्षकों को 8 वर्ष की सेवा उपरांत कांट्रैक्ट पर लाया जाएगा, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि समय रहते उनकी उचित मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश के सभी जल रक्षक आंदोलन का सहारा लेने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त