फतेहपुर, गनोढ़ में बाइक स्किड होने से भाई-बहन घायल, स्थानीय लोगों ने उठाई पुली सुधारने की मांग - Smachar

Header Ads

Breaking News

फतेहपुर, गनोढ़ में बाइक स्किड होने से भाई-बहन घायल, स्थानीय लोगों ने उठाई पुली सुधारने की मांग

फतेहपुर, गनोढ़ में बाइक स्किड होने से भाई-बहन घायल, स्थानीय लोगों ने उठाई पुली सुधारने की मांग 

फतेहपुर (बलजीत ठाकुर) – गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे जसूर–तलवाड़ा मार्ग पर गनोढ़ में बाइक स्किड होने से पल्ली निवासी भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहपुर में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, पल्ली का एक युवक अपनी बहन मन्नत को रावमापा फतेहपुर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान गनोढ़ के तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई, जिससे दोनों को चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसका मुख्य कारण तीखे मोड़ पर बनी पुली है, जो लंबे समय से बंद पड़ी है। पानी की निकासी न होने के चलते सारा पानी सड़क पर बहता है। वहीं पुली के दोनों छोर घनी झाड़ियों से ढके होने के कारण वाहन चालकों को सड़क संकरी होने का अंदेशा नहीं होता और अचानक पुली आने पर दुर्घटनाएं घट जाती हैं। ग्रामीणों ने विभाग से पुली की तुरंत सफाई और निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

इस संबंध में विभागीय जेई गणेश शर्मा ने बताया कि पुली की सफाई का कार्य जल्द करवा दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं