आध्यात्मिक संस्थाएं समाज में सही दिशा देने का कर रही कार्य – यादविंद्र गोमा
आध्यात्मिक संस्थाएं समाज में सही दिशा देने का कर रही कार्य – यादविंद्र गोमा
आयुष मंत्री ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जयसिंहपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
जयसिंहपुर आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बुधवार को जयसिंहपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जयसिंहपुर इकाई द्वारा “आधुनिकता में आध्यात्मिकता” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
आयुष मंत्री ने इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विशेष ध्येय के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और मानवता को सही दिशा देने के लिए निस्वार्थ भाव से पुनीत कार्य कर रही है।
मंत्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ एक आध्यात्मिक संस्था है जिसका लक्ष्य शांतिमय विश्व की पुनर्स्थापना है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा आधुनिकता के दौर में आध्यात्मिक ज्ञान और विवेक को आत्मसात कर “स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन” की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान होना भी जरूरी है।
उन्होंने प्रदेश सरकार और व्यक्तिगत स्तर पर भी इस प्रकार की संस्थाओं के सुचारू संचालन में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जयसिंहपुर केंद्र को 31 हजार देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम की मुख्यवक्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय मांऊट आबू से आई राजयोगिनी गीता दीदी ने आधुनिकता में आध्यात्मिकता के विषय पर विस्तारपूर्वक विचार साझा की।
इस अवसर पर एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर, ब्रह्माकुमारी संस्था के विभिन्न केंद्रों के प्रभारी वीके प्रेम दीदी, संतोष दीदी, सरोज दीदी, अनु दीदी , सपना दीदी, भ्राता सुरेश गौतम, तिलक सहित जसवंत डढवाल, विन्ता ठाकुर व गणमान्य लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं