मनाली कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर की अगुवाई में आपदा पीड़ितों लोगों को दी फौरी राहत - Smachar

Header Ads

Breaking News

मनाली कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर की अगुवाई में आपदा पीड़ितों लोगों को दी फौरी राहत

 मनाली कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर की अगुवाई में आपदा पीड़ितों लोगों को दी फौरी राहत 


मनाली : ओम बौद्ध /

हिमाचल प्रदेश में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी विदित चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीड़ितों के मदद के लिए आगे आने लिए आह्वान किया है।

इसी कड़ी में मनाली के कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल जाना तथा सौ गरीब मजदूर प्रवासी परिवारों को राशन तथा तिरपाल वितरित किए।

भारी बारिश के चलते भूस्खलन से घरों को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर तथा मनाली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने क्षतिग्रस्त मकान मालिकों को दस दस हज़ार रुपए की फौरी मदद पहुंचाई।

उन्होंने कहा कि एनएचएआई अक्टूबर से पहले कुल्लू मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग को बहाल करें अन्यथा कुल्लू घाटी का पर्यटन व्यवसायी बैंकों के कर्ज तले दब जायेगा, भविष्य में इस से उबरना बहुत मुश्किल हो जाएगा। क्यूं कि मनाली का पर्यटन व्यवसाय ही यहां की रीढ़ की हड्डी है l

राशन वितरण में मनाली कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव जोगिंदर ठाकुर, इक़बाल शर्मा,एमपी सिंह, राजेन्द्र सिंह नेगी, सुरेश कुमार लारजे, रणबीर सिंह सागर, राकेश कुमार सोनी ने सहयोग किया।

कोई टिप्पणी नहीं