मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे धर्मशाला, पीएम मोदी के साथ बैठक की तैयारियों का जायजा, एनडीआरएफ प्रदर्शनी का अवलोकन - Smachar

Header Ads

Breaking News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे धर्मशाला, पीएम मोदी के साथ बैठक की तैयारियों का जायजा, एनडीआरएफ प्रदर्शनी का अवलोकन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे धर्मशाला, पीएम मोदी के साथ बैठक की तैयारियों का जायजा, एनडीआरएफ प्रदर्शनी का अवलोकन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गग्गल हवाई अड्डे का दौरा किया। वे शिमला से सीधे गग्गल पहुंचे, जहां उन्होंने बैठक स्थल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे परिसर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इनमें कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष राजेश शर्मा, चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, ऊन फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज गद्दी, चेयरमैन संजय सिंह चौहान और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं