विश्वकर्मा सृष्टि निर्माणकर्ता, नरेंद्र मोदी भारत के निर्माता : त्रिलोक कपूर - Smachar

Header Ads

Breaking News

विश्वकर्मा सृष्टि निर्माणकर्ता, नरेंद्र मोदी भारत के निर्माता : त्रिलोक कपूर

 विश्वकर्मा सृष्टि निर्माणकर्ता, नरेंद्र मोदी भारत के निर्माता : त्रिलोक कपूर

कहा भाजपा देश की मात्र एक ऐसी पार्टी जो समाज से जुड़कर कार्य करती

बोले सेवा पखवाड़ा में होंगे विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन



धर्मशाला

भारतीय जनता पार्टी द्वारा वीरवार को धर्मशाला में सेवा पखवाड़ा के तहत संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व महामंत्री व वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक ने मुख्य वक्ता के तौर पर अपने सम्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 75वां जन्मदिवस 17 सितम्बर को है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा देश की मात्र एक ऐसी पार्टी है, जो वर्ष भर समाज सेवा से जुड़कर विभिन्न कार्यक्रमों और प्रकल्पों के माध्यम से कार्य करती है। 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा की पूजा है, उसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का जन्मदिन है, भगवान विश्वकर्मा सृष्टि निर्माणकर्ता हैं, उसी प्रकार नरेंद्र मोदी भी भारत के निर्माता हैं। कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि सेवा ही संगठन है भाजपा कार्यकर्ता सेवा के माध्यम से संगठन चलाने का काम करते हैं। हम सबको पूरा जोर लगाना होगा। उन्होंने कहा हम सबको मिलकर भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को कार्यक्रम सफल बनाना है एवं देश को विश्व गुरु बनाना है। 

उन्होंने कहा इस सुअवसर पर इस वर्ष भी भाजपा द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रकार के सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में जिला स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान, मैराथन, वृक्षारोपण और स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार-प्रसार आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

 उन्होंने कहा इसका उद्देश्य सामाजिक जुड़ाव बढ़ाना और संगठन की पहुंच को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। आम जन को पार्टी से जोड़ने का भी कार्यक्रम है। इसके लिए प्रबुद्ध सम्मेलन, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मा के नाम के साथ स्कूलों में व महाविद्यालयों में भी कार्यक्रम संगठन की ओर से कराए जाएंगे। 

त्रिलोक कपूर ने कहा कि द्वितीय चरण 18 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक सभी मंडलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें अधिक से अधिक युवाओं और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा ओर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय, चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर, पार्क, ऐतिहासिक स्थलों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्थानीय निकाय, स्वयंसेवी संगठन, एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं व अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को सुनिश्वित होगी। उन्होंने कहा कि अच्छे तरीके से सेवा पखवाड़ का कार्यक्रम किया जाएगा, जिसको सफल बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की जान है।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अवसर पर हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री व वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री सर्वीण चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, संजय शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, भाजपा कांगड़ा संगठनआत्मक ज़िला अध्यक्ष सचिन शर्मा, ज़िला महामंत्री देवेंद्र कोहली, रंजू रस्तोगी, चंपा देवी, रेखा देवी, कांता सोनी, बलराम पुरी, डॉ. विशाल नेहरिया, सोनू चौधरी आदि अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं