देहरी कॉलेज सड़क पर हादसा, बाइक सवार पुल के नीचे गिरा,घायल
देहरी कॉलेज सड़क पर हादसा, बाइक सवार पुल के नीचे गिरा,घायल
उप तहसील राजा का तालाब के देहरी कॉलेज सड़क पर आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार विजय कुमार निवासी ज्योर,पंचायत हरनोटा, तहसील ज्वाली, बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक पुल के नीचे जा गिरी।
हादसे में विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि विजय कुमार फतेहपुर में एक प्राइवेट जॉब करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उनकी बाजु में फैक्चर और सिर पर चोट आई है जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पुल पर किसी भी तरह की कोई सेफ्टी के लिए कोई पुली जा एंगल वगैरह कुछ नहीं लगाया हुआ जिसके चलते अक्सर ऐसे हादसे देखने को मिलते हैं प्रशासन को ध्यान देना चाहिए
कोई टिप्पणी नहीं