ज्वाली के बनोली में चार भाइयों ने हमला कर दो लोगों को किया जख्मी

ज्वाली के बनोली में चार भाइयों ने हमला कर दो लोगों को किया जख्मी

 बनोली में दिल दहला देने बाली घटना आई सामने,चार भाइयो ने एक परिवार पर किया हमला ! 

 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बनोली खास के वार्ड न० 4 में गत रात्रि साढ़े दस बजे के 

 (ज्वाली व फतेहपुर टीम की विशेष रिपोर्ट) 

करीब एक दिल दहला देने बाली घटना सामने आई है ! जिसमें नजदीक के ही चार भाइयो ने एक परिवार पर हमला कर दो लोगों को जख्मी कर दिया जिसमे परिवार के मुखिया क़ी हालत काफ़ी नाजुक बताई जा रही है !

 पीड़ित परिवार क़ी महिला बीना देवी व बेटी किरण ने शुक्रवार सुबह करीब साढे ग्यारह बजे बताया कि वह सब परिवार के सदस्य सो रहे थे कि अचानक बाहर आबाज आई.

जिस पर जब देखा तो नजदीक के ही एक परिवार के चार भाई एक दम हमारे घर में पहुंच गए उनमे से दो भाइयों ने हाथ में दराट व दराटी ले रखे थे वह सीधे कमरे में घुस गए.

जिन्होंने पहले लडके को धक्का देकर चोटिल किया तो बाद में घर के मुखिया करनेल सिंह क़ी गर्दन पर दराट से बार कर लहू लुहान कर दिया गया ! उन्होंने बताया कि जब हम लोगों ने शोर मचाया तव वह वहाँ से भाग निकले बताया इतना ही नहीं उनके साथ करीब 15 से 20 लोग और थे जो बाहर खेत में ही खड़े थे

जैसे ही वह चारो भागे तो वह भी वहाँ से निकल गए !उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी थी ! इस बारे जब पंचायत प्रधान शोभा देवी से जानना चाहा तो उन्होंने बताया मुझे सुबह फोन पर घटना क़ी जानकारी मिली थी !

मैंने उसी समय पुलिस को सूचित कर दिया था 

वताया जा रहा है कि घटना का मुख्य कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है ! पुलिस नै मौके पर जाकर पीड़ित परिजनों के वयान दर्ज करके पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है ! फिलहाल चारो आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है ! 

Himachal Media - Apps on Google Play Download:

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर