पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने बल्ह में विकास करवाया होता तो वह दो बार नहीं हारते : राजेन्द्र राणा भाजपा रिवालसर मंडल अध्यक्ष
पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने बल्ह में विकास करवाया होता तो वह दो बार नहीं हारते : राजेन्द्र राणा भाजपा रिवालसर मंडल अध्यक्ष
रिवालसर : अजय सूर्या /
रिवालसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस ने बल्ह क्षेत्र में विकास कार्य किए होते तो पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को लगातार दूसरी बार हार का सामना नहीं करना पड़ता। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि प्रकाश चौधरी बल्ह विधायक पर सार्वजनिक मंच से अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं, जो उन्हें शोभा नहीं देती।
राजेंद्र राणा ने कहा कि यदि बल्ह विधायक नकारा होता तो उन्हें लगातार चुनावों में हार क्यों मिलती। उन्होंने यह भी साफ किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रकाश चौधरी को टिकट नहीं देगी और यदि टिकट भी मिला तो उन्हें इंद्र गांधी द्वारा तीसरी बार हराकर हैट्रिक बनाई जाएगी।
उन्होंने बल्ह क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया, जिसमें दुर्गापुर में बैटरनरी अस्पताल और नेरचौक में विद्युत मंडल का निर्माण शामिल है। साथ ही बताया कि रिवालसर बस स्टैंड का बजट तो पहले सरकार ने स्वीकृत किया था, लेकिन कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि रिवालसर अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखुविंदर सिंह द्वारा ऑनलाइन किया गया, लेकिन पट्टिका तक नहीं लगी है और नये भवन में कामकाज भी अधूरा है।
विशेष रूप से प्रकाश चौधरी के घर को बिजली सुविधा इंद्र गांधी सरकार द्वारा दी गई थी। राजेन्द्र राणा ने कलखर-मंडी रोड के शीघ्र मरम्मत न होने पर दो दिन का अल्टीमेटम दिया और चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के लिए प्रदान की गई 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि पर रिवालसर मंडल की ओर से आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास जताया कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण वर्ष 2027 में जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में पुनः स्थापित होगी।
इस अवसर पर मंडल महासचिव धमेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष दमोदर वर्मा, भीखम ठाकुर, रमेश शर्मा, तेज लाल ठाकुर, यशपाल ठाकुर और कमलेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं