जोरावर स्टेडियम में भाजपा का महाविरोध — सरकार पर प्रचंड हमला
जोरावर स्टेडियम में भाजपा का महाविरोध — सरकार पर प्रचंड हमला
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आज भाजपा का महाविरोध गरज उठा। कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने इसे “व्यवस्था पतन के तीन साल” करार देते हुए हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विशाल प्रदर्शन किया।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद राजीव भारद्वाज, डॉ. राजीव बिंदल सहित सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे।पूरे तपोवन क्षेत्र में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों और भीड़ का माहौल बना रहा।
धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आज भाजपा का महासैलाब उमड़ा। कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने इसे कुशासन, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के तीन साल बताते हुए स्टेडियम को प्रदर्शन स्थल में बदल दिया। सड़कों से लेकर मंच तक, हर ओर भाजपा का जनसैलाब दिखाई दिया।
रैली में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद राजीव भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहे। नेताओं ने मंच से सरकार पर तीखे हमले बोले और कहा कि हिमाचल की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।
जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष
आज तपोवन का ताप पूरे प्रदेश को बता रहा है कि जनता का गुस्सा किस ओर है।हम राधे–राधे कहते हैं तो मुख्यमंत्री भी राधे–राधे बोलने लगे।
यह सरकार तीन साल में समोसे और जंगली मुर्गे से आगे नहीं बढ़ी।अगले चुनाव में पूरी कांग्रेस एक ऑल्टो कार में फिट हो जाएगी… हिमाचल की जनता अब ठगी बर्दाश्त नहीं करेगी।”
अनुराग ठाकुर, सांसद हमीरपुर
यह सरकार खाओ–पीयो और मौज करो मॉडल पर चल रही है।हजारों करोड़ केंद्र से दिए, लेकिन सरकार अपने हिस्से का पैसा तक नहीं दे पाई।अगर सरकार नहीं चल रही तो गद्दी छोड़ क्यों नहीं देते? फेविकोल की तरह चिपक कर क्यों बैठे हैं?
हिमाचल को कर्ज में डुबो दिया और अब अपराधों के दलदल में धकेल रहे हैं।”
श्रीकांत शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी
2022 में कांग्रेस धोखे से सत्ता में आई थी।10 में से 10 गारंटियां झूठ निकलीं।प्रधानमंत्री मोदी ने 5500 करोड़ की मदद दी, लेकिन कांग्रेस ने राजनीति का खेल खेला। 2027 में बूथ–बूथ पर कांग्रेस की जमानत जब्त होगी… जनता सच समझ चुकी है।”
डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष
यह रैली नहीं, कांग्रेस के विरुद्ध जनता का विस्फोट है।भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बसें रोकी गईं, गेट बंद किए गए… लेकिन उत्साह नहीं रोक पाए। यह सरकार हिमाचल की जमीनें बेच रही है, CU का काम रोक रही है। कांग्रेस का अंत तय है — चुनाव छः महीने में हों या दो साल में।”
राजीव भारद्वाज, सांसद कांगड़ा-चंबा
हिमाचल की यह जनता अब कांग्रेसी कुशासन को उखाड़ फेंकेगी।
आज इस रैली से निकली आग कांग्रेस रूपी भस्मासुर को भस्म कर देगी।सरकार इतनी कंगाल है कि डर है कहीं विधायकों की सैलरी तक बंद न कर दे।”
संजय टंडन, सह प्रभारी
यह भीड़ नहीं, जनता का महा–सैलाब है।तीन साल में एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई, केवल जनता को ठगा गया।हर गांव और हर बूथ पर भाजपा इस सरकार की पोल खोलेगी… काउंटडाउन शुरू हो चुका है।”
सुरेश कश्यप, सांसद
प्रदेश में चिट्टा माफिया, गैंगवार, अपराध… सब चरम पर है।सरकार ने 10 झूठी गारंटियां दीं और हर मोर्चे पर फेल रही। डीपुओं का राशन महंगा, पेट्रोल–डीजल महंगा… जनता त्रस्त है।”
बिक्रम ठाकुर विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता “यह सुख की नहीं, दुख की सरकार है।केंद्र के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है।प्रदेश को आर्थिक खड्डे में धकेल दिया गया है।अब इस सरकार को उखाड़ फेंकना ही पड़ेगा।”
“महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा केवल चुनावी जुमला निकला।
महिला सुरक्षा और सम्मान की दुहाई दी लेकिन जमीन पर हालात बिगड़ते गए।जनता अब छलावा नहीं, बदलाव चाहती है।”
रैली में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने प्रदेश में आने वाले चुनावी माहौल का संकेत दे दिया है।
भाजपा के इस शक्ति प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया


कोई टिप्पणी नहीं