विधायक किशोरी लाल ने बीड़ के कोटली में आगजनी घटना स्थल का किया निरीक्षण

 विधायक किशोरी लाल ने बीड़ के कोटली में आगजनी घटना स्थल का किया निरीक्षण

प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता का दिया आश्वासन


बैजनाथ

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने आज गत दिनों बीड़ के कोटली गांव में हुई आगजनी की घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया तथा घटना से हुए बड़े नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की।

गौरतलब है कि गत दिनों कोटली क्षेत्र में एक स्थानीय परिवार का मकान अचानक आग की चपेट में आ गया था। आग इतनी भीषण थी कि चार कमरों का मकान जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा परिवार का अधिकांश सामान भी आग में जलकर नष्ट हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक किशोरी लाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को तुरंत राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को प्रभावित परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और प्रशासन पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता एवं आवश्यक सरकारी मदद उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, राजस्व विभाग के अधिकारी तथा गांववासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग