जिला कांगड़ा के मास्टर्स धर्मशाला में दिखाएंगे अपना दमखम। - Smachar

Header Ads

Breaking News

जिला कांगड़ा के मास्टर्स धर्मशाला में दिखाएंगे अपना दमखम।

जिला कांगड़ा के मास्टर्स धर्मशाला में दिखाएंगे अपना दमखम।

जिला स्तरीय अंडर 9 एवं मास्टर वेटरन 35 आयु वर्ग से अधिक की प्रतियोगिता धर्मशाला में 24 दिसंबर से।


जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 9 आयु वर्ग तथा मास्टर वेटरन ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 24 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक किया जाएगा। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 9 आयु वर्ग के एकल मुकाबले लड़कों तथा लड़कियों के आयोजित किए जाएंगे और इस प्रतियोगिता का आयोजन पूरे हिमाचल प्रदेश में सिर्फ जिला कांगड़ा में ही किया जाता है। अंडर 9 आयु वर्ग की प्रतियोगिता पिछले वर्ष से जिला कांगड़ा में आयोजित की गई थी। इसके अतिरिक्त मास्टर वेटरन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसमें 35 आयु वर्ग से लेकर 70 प्लस आयु वर्ग के महिला तथा पुरुष एकल, युगल एवं मिश्रित मुकाबले में अपना दमखम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में जो विजेता विजेता खिलाड़ी रहेंगे उन खिलाड़ियों को जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के सौजन्य से सम्मानित किया जाएगा। तथा इस प्रतियोगिता में जितने भी प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे उन सभी खिलाड़ियों को जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विलास हंस ने बताया कि जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ हर एक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सुविधा अनुसार जो भी आयोजन करना है उनका ध्यान में रखकर किया जाता है। इस प्रतियोगिता में जो 35 आयु वर्ग से लेकर 70 आयु वर्ग के एकल युगल एवं मिश्रित मुकाबले में विजेता एवं उपविजेता रहेंगे वह आगे चलकर जिला कांगड़ा का नेतृत्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं