संदेश

भाजपा के विजयी पार्षदों ने विधायक विपिन सिंह परमार से की मुलाकात, लिया मार्गदर्शन

चित्र
  भाजपा के विजयी पार्षदों ने विधायक विपिन सिंह परमार से की मुलाकात, लिया मार्गदर्शन आज नगर निगम पालमपुर के चारो भाजपा के जीते हुए पार्षदों मोनिका शर्मा, ललित शर्मा, किरण धीमान, मीनू देवी ने सुलह के विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष  विपिन सिंह परमार के निवास स्थान में जा कर उनसे मुलाकात की व उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया इस मोके पर विपिन सिंह परमार  ने कहा कि आने वाली सरकार भाजपा की होगी तथा चारो भाजपा पार्षदों को भी नगर निगम में वह अन्य कहीं पर भी सहयोग की जरूरत होगी तो उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाएगा उन्होंने ये भी कहा के व केवल चार नहीं उनके साथ पूरा भाजपा परिवार है विधायक ने चारो पार्षदों को शॉल टोपी और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया

चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी से कथित दुर्व्यवहार एवं यौन उत्पीड़न मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

चित्र
  चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी से कथित दुर्व्यवहार एवं यौन उत्पीड़न मामले की निष्पक्ष जांच की मांग चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी के साथ कथित तौर पर हुए दुर्व्यवहार एवं यौन शोषण की कड़ी निंदा करती है और इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करती है, यह मामला महिला सुरक्षा से जुड़ा है और विशेष कर कार्य स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी है। चंबा मेडिकल कॉलेज में इस तरह की वारदात पहले भी होती रही है ,उन पर क्या कार्रवाई होती रही कोई पता नहीं है । अभी हाल ही में हुए इस घटनाक्रम में जिस तरह से एक सफाई कर्मचारी महिला ने यौन उत्पीड़न व शोषण के आरोप ठेकेदार पर लगाए गए हैं अति गंभीर मामला है और इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को इस पर निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी पाए जाने वाले पर कड़ी कार्रवाई एवं सजा होनी चाहिए।  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन से मांग करती है इस मामले में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जानी चाहिए और त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले की गहन जांच होनी चाहिए। क्योंकि जिस तरह स...

हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन नूरपुर की एक बैठक आज इंदिरा प्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में संपन्न हुई

चित्र
  हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन नूरपुर की एक बैठक आज इंदिरा प्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में संपन्न हुई   नूरपुर : विनय महाजन /  हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन नूरपुर की एक बैठक आज शनिवार को इंदिरा प्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में संपन्न हुई l इस बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एसएल गुप्ता ने की l बैठक में पेंशनरों को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि पेंशनर भी मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति की एक बैठक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमं सुखविंदर सिंह सखू के साथ शिमला में हुई थीl बैठक में जो फैसले लिए गए थे उस पर अम्ल होना शुरू हो गया हैl उन्होंने बताया की 16 जून 2026 को धर्मशाला में प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मे संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगेl बैठक में पेंशनरों की मांगों पर गहन चर्चा के बाद लंबित मांगों पर विचार आगामी कार्यक्रम का फैसला लिया जाएगा सरकार पेंशनरों की लंबित मांगों पर गौर करें l हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिए...

प्रधान मंत्री की दीर्घायु के लिए किया गया हवन

चित्र
  प्रधान मंत्री की दीर्घायु के लिए किया गया हवन  नूरपुर : विनय महाजन /  भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जनसेवा, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अपने जनसंपर्क कार्यालय में हवन-पूजन करवाया ।इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता एवं वैश्विक सम्मान के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके मार्गदर्शन में विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिली है।माननीय मोदी जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

18 व 19 जून को आयोजित होगा महूए दा पीर मेला, 19 जून को होगा भव्य दंगल

चित्र
  18 व 19 जून को आयोजित होगा महूए दा पीर मेला, 19 जून को होगा भव्य दंगल फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / उपमंडल फतेहपुर के साथ लगते पौंग झील के टापू में स्थित कुठेड़ा में होने बाला दो दिवसीय महूए दा पीर मेला इस बार 18 व 19 जून को आयोजित किया जा रहा है इसी बिषय पर जानकारी देते हुए मेला कमेटी प्रधान मोहिंदर सिंह ने बताया 18 जून को मेले का आयोजन होगा जबकि 19 जून को दंगल आयोजित होगा जिसमे हिमाचल के साथ -साथ बाहरी राज्यों के नामी पहलवान अपनी -अपनी कुश्ती का जौहर दिखाएंगे. उन्होंने मेला स्थल पर पहुंचने बाले श्रदालुओं से अपील की है कि दोनों तरफ पानी से घिरे होने पर पानी के नजदीक न जाएँ. कहा दोनों तरफ पानी की गहराई काफ़ी ज्यादा है इसलिए उक्त स्थलों पर नहाने का भी प्रयास न करें. कहा मेले बारे उन्होंने प्रशासन को भी सूचित कर दिया है.

सरकाघाट में सिया हत्याकांड को लेकर बढ़ा जनआक्रोश, महिलाओं ने किया आंदोलन का ऐलान

चित्र
  सरकाघाट में सिया हत्याकांड को लेकर बढ़ा जनआक्रोश, महिलाओं ने किया आंदोलन का ऐलान दो माह बाद भी चालान पेश न होने पर नाराजगी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग सरकाघाट : अजय सूर्या / सरकाघाट क्षेत्र में चर्चित सिया हत्याकांड को लेकर लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना को दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अदालत में चालान प्रस्तुत न किए जाने से स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। इसी मुद्दे को लेकर गोपालपुर और नैण पंचायतों की महिलाओं ने एकजुट होकर न्याय की मांग तेज कर दी है। महिलाओं का कहना है कि सिया को न्याय दिलाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाई जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में हो रही देरी से पीड़ित परिवार को मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है और लोगों का न्याय व्यवस्था से भरोसा भी प्रभावित हो रहा है। महिला प्रतिनिधियों ने मांग की है कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करे तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर उनके भविष्य को सुरक...

दुग्ध उत्पादकों के बकाया भुगतान पर सरकार को घेरा, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दी आंदोलन की चेतावनी

चित्र
 दुग्ध उत्पादकों के बकाया भुगतान पर सरकार को घेरा, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दी आंदोलन की चेतावनी नेरचौक : अजय सूर्या /  दुग्ध उत्पादकों के लंबित भुगतान को लेकर किसानों में बढ़ते रोष के बीच बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज वही किसान अपने हक के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि सरकार ने चुनावों के दौरान गाय का दूध 80 रुपये तथा भैंस का दूध 100 रुपये प्रति किलो खरीदने और किसानों का पूरा दूध खरीदने का आश्वासन दिया था। लेकिन वर्तमान में बल्ह, सुंदरनगर, मंडी, पधर, कुल्लू सहित विभिन्न क्षेत्रों के हजारों दुग्ध उत्पादकों को पिछले चार महीनों से उनके दूध का भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि डेयरी व्यवसाय पर निर्भर किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की शिक्षा, बेटियों के विवाह, पशुओं के चारे तथा घरेलू खर्चों जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करना किसानों के लिए मुश्किल होता...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: