जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या, क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर
जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या, क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं खोल रही हैं कानून-व्यवस्था की कलई अपराधियों पर ही नहीं, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर भी हो कठोर से कठोर कार्रवाई शिमला : गायत्री गर्ग / पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। प्रदेश की राजधानी शिमला में कल सरेशाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि जिस महिला की हत्या हुई, उसने बार-बार अपनी हत्या होने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई थी। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी महिला की जान नहीं बची। ऐसी हृदयविदारक घटनाएं हिमाचल में पहले कभी सुनी भी नहीं गई थीं, लेकिन अब आए दिन हो रही हैं। हिमाचल प्रदेश में ऐसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। प्रदेश में कानून का राज होना चाहिए, लेकिन यहां अपराधी आए दिन तांडव मचा रहे हैं और पुलिस मूक दर्शक बनकर देख रही है। उन्होंने कहा कि एक महिला द्वारा अप...